लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Dabur India Share Price: FMCG सेक्टर की प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया के शेयरों का आज बुरा हाल है. FSSAI की कार्रवाई की खबरों से शेयरों में अब तक 3.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. इसी के साथ कीमत 410.5 के करीब आ गई है.

दरअसल, फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने 100% Pure या 100% Natural के दावे के साथ कंपनी के कई पापुलर प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है और साथ ही एक्शन टेकन रिपोर्ट पर जानकारी साझा करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है. रेगुलेटर के मुताबिक, इस तरह की लेबलिंग नियमों के खिलाफ है. 

किन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगी रोक?

  • डाबर हनी (Dabur Honey)
  • डाबर गाय का घी (Dabur Cow Ghee)
  • डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर (Dabur Himalayan Organic Apple Cider Vinegar)
  • डाबर होममेड कोकोनट मिल्क (Dabur Homemade Coconut Milk)
  • डाबर वर्जिन कोकोनट ऑयल (Dabur Virgin Coconut Oil)
  • डाबर तिल का तेल (Dabur Sesame Oil)
  • डाबर कोकोनट वॉटर (Dabur Coconut Water)

FSSAI ने क्यों लिया इतना तगड़ा एक्शन? 

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया के खिलाफ इस बार इतना सख्त एक्शन इसलिए लिया क्योंकि बार-बार चेतावनी के बावजूद कंपनी बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हुए भ्रामक मार्केटिंग कर रही है. रेगुलेटर ने पहले भी डाबर इंडिया को नोटिस जारी कर कंपनी की वेबसाइट और पैकेजिंग से ‘100%’ वाले भ्रामक दावे को हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन कंपनी द्वारा कोई संतोषजनक सुधारात्मक कदम उठाए नहीं जाने के कारण FSSAI को बिक्री पर रोक लगाने जैसा बड़ा फैसला सुनाना पड़ा. 

भ्रामक दावों पर FSSAI का जीरो टॉलरेंस

FSSAI की यह कार्रवाई उस देशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वह पैकेज्ड फूड और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा की गई ब्रांडिंग, लेबलिंग और पैकेजिंग पर पैनी नजर रखता है. FSSAI का रुख साफ है कि ‘100%’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर कंपनियां ग्राहकों को यह भरोसा दिलाती हैं कि उनका ही प्रोडक्ट बाकी दूसरे प्रोडक्ट्स के मुकाबले सबसे बेहतर है. इससे उपभोक्ता भ्रमित होते हैं और यह उनके अधिकारों का हनन है. 

ये भी पढ़ें:

अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment