लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप ने नए ट्रुथ सोशल पोस्ट से चौंकाया:स्पैनिश शब्द- Adios के मायने क्या?, तस्वीर में हवाई हमले, ईरानी झंडा – Us Iran Conflict Donald Trump Adios Truth Social Post West Asia Tension Escalation Hindi News Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया है। ट्रुथ सोशल पर साझा इस पोस्ट में ट्रंप ने स्पैनिश मूल के शब्द- Adios का इस्तेमाल किया है। एडियोस शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘अलविदा’ है।शब्दकोष के अर्थ के मुताबिक अंग्रेजी भाषा में adios को कभी-कभी अनौपचारिक और सहज तरीके से अलविदा कहने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, स्पैनिश में इस शब्द का इस्तेमाल विदाई के भाव या कम समय या अस्थायी विदाई से जुड़ी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

ट्रंप ने नए पोस्ट में तस्वीर के साथ क्या लिखा?

चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर ट्रंप के इस बयान के मायने क्या हैं? नेटिजन्स इस पर कयास लगाना शुरू कर चुके हैं। ट्रंप ने एडियोस लिखने के साथ जो तस्वीर साझा की है, वह एआई जनित लग रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी इस तस्वीर में अमेरिकी विमान के माध्यम से हवाई हमले भी दिखाए गए हैं। इस विध्वंसक तस्वीर में ईरानी झंडा भी देखा जा सकता है। अब दोनों देशों के बीच करीब 12 हफ्ते से जारी जंग के बीच इसके कूटनीतिक मायने समझना टेढ़ी खीर है।


ट्रंप के इस बयान से पहले समझौते की खबरें भी आईं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलविदा यानी एडियोस लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट भारतीय समयानुसार रविवार शाम करीब पौने छह (5.42) बजे किया। इस पर नेटिजन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। करीब 40 मिनट में इसे 700 से अधिक यूजर्स रिपोस्ट कर चुके हैं। इस पोस्ट को 2.75 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस ताजा पोस्ट से पहले रविवार सुबह ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबरें भी सामने आई थीं। इसके मुताबिक दोनों देश होर्मुज खोलने पर सहमति के बेहद करीब हैं।

ये भी पढ़ें- Peace Talks: होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल



समझौते में 60 दिनों का युद्धविराम विस्तार भी

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच हफ्तों से चल रही वार्ता अब एक समझौते के करीब पहुंच गई है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले इस समझौते में 60 दिवसीय युद्धविराम का विस्तार शामिल हो सकता है। हाल ही में ईरान और पाकिस्तान ने अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी बातचीत में प्रगति होने के संकेत दिए थे, जिससे इस समझौते पर सहमति बनने की संभावना नजर आ रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jennifer Winget:जेनिफर विंगेट ने विलियम इश्माएल से रचाई शादी; तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘मेरे पति से मिलिए’ – Jennifer Winget Gets Married With William Ishmael Shares Post Saying Finally Our Stars Aligned

सीएम योगी:’बहुत हुआ अत्याचार, अब संभल में तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर भगवान की मर्जी से काम होगा’ – Up: Cm Yogi Arrives In Sambhal; Inaugurate And Lay Foundation Stones For Projects Worth ₹569 Crore

Khabaron Ke Khiladi:क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन? – Khabaron Ke Khiladi Sonam Wangchuk Hunger Strike Jantar Mantar Movement Abhijeet Dipke Delhi Police Analysis

Fifa Final Live Streaming:फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच? – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Argentina Final Live Streaming Where To Watch Football Match Online Free

Odi World Cup 2027:आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध? – Iccs Revamped Odi World Cup Format Comes Under Intense Criticism From Associates, Wca Know Details

अतुल हत्याकांड:’दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी’, मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड – Meerut Snake Murder Atul Case Damini Might Get Me Killed Living With Her Is A Compulsion He Told His Mother

Leave a Comment