अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में लगातार बदलाव और बड़े अधिकारियों के इस्तीफों के बीच अब उनकी एक और करीबी सहयोगी सनी जॉय नेल्सन ने व्हाइट हाउस छोड़ने का फैसला किया है. सनी जॉय नेल्सन राष्ट्रपति ट्रंप की स्पेशल असिस्टेंट और व्हाइट हाउस की मीडिया अफेयर्स डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं. उन्होंने जनवरी 2025 में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी. अब वह इन पदों से हटकर अपनी खुद की मीडिया और कम्युनिकेशन कंसल्टिंग कंपनी शुरू करने जा रही हैं.

सनी जॉय नेल्सन के इस्तीफे की खबर सबसे पहले अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस ने दी थी. बाद में सनी ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर इस खबर को साझा करते हुए इसकी पुष्टि की. शुक्रवार को व्हाइट हाउस में उनका आखिरी कार्य दिवस था. सनी जॉय नेल्सन ट्रंप के 2024 के चुनावी अभियान के दौरान मीडिया टीम का अहम हिस्सा रही थीं. उन्होंने मीडिया अफेयर्स डायरेक्टर के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और ट्रंप के मीडिया संचार को मजबूत बनाने में भूमिका निभाई. उनकी पहचान ट्रंप समर्थक MAGA (Make America Great Again) आंदोलन के प्रमुख चेहरों में भी रही है.

ये भी पढ़ें: ’प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन न करने पर…’, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ईरान ने फिर दी धमकी

नई कंपनी शुरू करेंगी सनी

व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद सनी अब अपनी नई कंपनी कॉर्नरस्टोन स्ट्रैटेजिक्स शुरू करेंगी. एक्सियोस से बातचीत में उन्होंने बताया कि कंपनी का नाम उनके धार्मिक विश्वास से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा मीडिया और संचार कार्य करना है जो केवल अच्छा दिखाई न दे, बल्कि लोगों तक वास्तविक और लंबे समय तक असर छोड़ने वाला संदेश पहुंचाए. सनी के जाने के बाद व्हाइट हाउस और ट्रंप टीम के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर उनके काम की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने लिखा कि सनी 2024 के चुनाव अभियान से लेकर अब तक लगभग हर महत्वपूर्ण इंटरव्यू में उनके साथ रहीं. उन्होंने सनी को बेहतरीन मीडिया प्रोफेशनल और शानदार इंसान बताया. राष्ट्रपति की डिप्टी असिस्टेंट और प्रिंसिपल डिप्टी कम्युनिकेशंस डायरेक्टर केलन डोर ने सनी को अपनी सबसे अच्छी दोस्तों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि सनी एक मजबूत प्रोफेशनल, समर्पित मां और कुशल मीडिया रणनीतिकार हैं. ऑफिस ऑफ नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी की डायरेक्टर सारा ए. कार्टर ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.

व्हाइट हाउस के कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

व्हाइट हाउस के डिजिटल कंटेंट डायरेक्टर बिली मैकलॉघलिन ने कहा कि सनी ने अपने काम, परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच शानदार संतुलन बनाया. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में मीडिया मामलों को संभालने के साथ-साथ वह एक अच्छी मां और भरोसेमंद दोस्त भी रही हैं. व्हाइट हाउस के पूर्व प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी हैरिसन फील्ड्स ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सनी एक बेहतरीन सहयोगी और उससे भी बेहतर दोस्त रही हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के पूर्व स्पेशल असिस्टेंट मार्क लॉटर ने कहा कि वह 2020 के चुनाव अभियान से ही सनी के साथ काम कर रहे हैं और हमेशा उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

नी जॉय नेल्सन हैं प्रेग्नेंट

पेशेवर जीवन में नए अध्याय की शुरुआत करने के साथ-साथ सनी जॉय नेल्सन अपने निजी जीवन में भी एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही हैं. जानकारी के अनुसार वह इस साल के अंत में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. शिक्षा की बात करें तो सनी ने कैंपबेल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने हेल्थ कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ साइंस और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं ब्रॉडकास्टिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है. सनी जॉय नेल्सन का व्हाइट हाउस से जाना ट्रंप प्रशासन में हाल के महीनों में हुए कई बड़े बदलावों की कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल

Source link
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
[wplt_featured_caption]