अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।’ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि ‘किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।’

Wars are tragic, yet they remain a reality.
Any language or action that contemplates the end of civilisation is unacceptable in the modern world.
The use of nuclear weapons can never be justified – under any circumstances.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 7, 2026
यह भी पढ़ें – ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में बिगड़ते हालात: भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं रहें
ट्रंप ने पूरी सभ्यता खत्म करने की दी धमकी
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ‘एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है’, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर दो बार हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमलों में पुल और रेलवे स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।
अमेरिका के खिलाफ ईरान का सख्त रुख
दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर-सईद इरावानी ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई बड़ा हमला किया, तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। वहीं ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे बिजली संयंत्रों और अहम ठिकानों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षा में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें – IEA on Iran Crisis: दुनिया पर 1973 और 2022 से भी बड़ा ऊर्जा संकट, महंगे तेल से आम आदमी का क्या होगा हाल?
गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी कई बार ऐसी डेडलाइन दे चुके हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाया गया। लेकिन इस बार उन्होंने इसे ‘अंतिम चेतावनी’ बताया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
अन्य वीडियो

