लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान ने अमेरिका के 14 पाइंट वाले प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया और एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव वॉशिंगटन को भेजा. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए ड्राफ्ट को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं भारत में ईरान के दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अमेरिका के प्लान पर ईरान के जवाब की डिटेल्स, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘मंजूर नहीं’ कहा. अमेरिका के प्लान के जवाब में पेश किया गया ईरान का प्रस्ताव, ईरानी देश के मूल अधिकारों पर जोर देता है. ईरान ने अमेरिका के प्लान को रिजेक्ट कर दिया है. अगर ईरान प्रस्ताव स्वीकार कर लेता, तो इसका मतलब होता कि तेहरान ट्रंप की बहुत ज्यादा मांगों के आगे झुक जाता है.’

ईरानी दूतावास ने आगे कहा, ‘ईरान का प्लान इस बात पर जोर देता है कि अमेरिका को युद्ध का हर्जाना देना जरूरी है और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता को सुनिश्चित करता है. ईरान ने बैन खत्म करने और देश के जब्त किए गए एसेट्स और संपत्तियों को रिलीज करने की जरूरत पर जोर दिया है.’

यह भी पढ़ें:- अमेरिका ने खारिज किया ईरान का प्रस्ताव तो भड़का तेहरान, बोला – ‘ट्रंप को खुश करने की…’,

वहीं, घाना में ईरानी दूतावास ने ट्रंप के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि उन्होंने कुछ ‘पढ़ा’ है, जबकि वास्तविकता यह है कि उस सामग्री का मूल सार उनके लिए अब भी एक रहस्य बना हुआ है. इसके बावजूद वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्हें वह पसंद नहीं आया. कहा जा रहा है कि ट्रंप केवल वैश्विक ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. व्हाइट हाउस के आंतरिक सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है कि उनका पूरा कार्यकाल दरअसल एक ‘मल्टी-बिलियन डॉलर थेरेपी सेशन’ के अतिरिक्त और कुछ नहीं है, एक ऐसा उपचार, जो उन्हें उनके बचपन के दिनों में कभी प्राप्त नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें:- ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले – ’47 साल से…’

दरअसल, ईरान की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया था कि मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित ‘प्रतिनिधियों’ का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया, बिल्कुल मंजूर नहीं! ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि अमेरिका के प्लान का मतलब है ईरान का ट्रंप के लालच के आगे सरेंडर करना और तेहरान का जवाब ईरान के बुनियादी अधिकारों पर जोर देता है.

इसके साथ ही ईरान के नए प्रस्ताव में अमेरिका द्वारा युद्ध के मुआवजे की जरूरत और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर भी जोर दिया गया है. वहीं प्रतिबंधों को खत्म करने और देश के जब्त किए गए पैसे और संपत्ति को वापस करने की जरूरत पर भी जोर देता है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाईलैंड घूमने गए थे 5 भारतीय, कैफे में रहस्यमयी तरीके से हुए बेहोश, 1 की मौत, 3 गंभीर

Iran-US War: ‘हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान…’ सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल

Iran-US War: ईरान पर इस मुस्लिम देश ने किया था सीक्रेट अटैक! एयरस्ट्राइक की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

नहीं मिली पूर्व पाक पीएम इमरान खान से मिलने की इजाजत तो भड़कीं बहनें, बोलीं- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद…

Trump China Visit: ट्रंप 8 साल बाद चीन में! एलन मस्क-टिम कुक समेत 17 CEO साथ क्यों, आखिर क्या रंग लाएगी यह मुलाकात?

‘मैं यह गारंटी देता हूं… भारत को नहीं होगा कोई नुकसान’, तेल संकट के बीच बोला रूस- जारी रहेगा ऊर्जा सप्लाई

Leave a Comment