लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप और पुतिन के बीच बढ़ती गलबहियां से नाराज, यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत जूली डेविस देने जा रहीं इस्तीफा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Russia Ukraine War: रूस के साथ बढ़ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते को लेकर अमेरिकी राजदूत जूली डेविस अपने पद से इस्तीफा देने जा रही हैं. इससे पहले ब्रिजेट ब्रिंक ने भी इस्तीफा दे दिया था. एक साल के भीतर यूक्रेन में अमेरिकी राजदूतों ने इस्तीफा दिया है. उन्होंने ट्रंप की यूक्रेन नीति को लेकर इस्तीफा दिया था. साथ ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति को तानाशाह करार दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन का साथ दे रहे हैं. अब यूक्रेन में नियुक्त अमेरिकी राजदूत डेविस भी अपना इस्तीफा देने जा रही हैं. 

इधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि डेविस अपना पद छोड़ सकती हैं. रिटायर हो सकती हैं. रॉयटर्स के मुताबिक फाइनेंशियल टाइम्स ने इस खबर को सबसे पहले जारी किया था. 

इसके पीछे बताया गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से उनके बीच मतभेद उभरे हैं. ट्रंप के यूक्रेन को लेकर कम होते समर्थन से डेविस निराश हैं.  डेविस ने यह पद साल 2025 में संभाला था. उससे पहले ब्रिजिट ब्रिंक इस पद पर थीं. उन्होंने भी यूक्रेन नीतियों को लेकर ट्रंप पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था. वह उस दौरान दोहरी भूमिका में थीं, इनमें साइप्रस और कीव में अमेरिकी राजदूत की जिम्मेदारी निभा रहीं थी. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं. फिलहाल उन्हें सफलता नहीं मिली है. उन्होंने रूसी हमले का जिम्मेदार यूक्रेन को ही बताया है. खबर हैं, कि अमेरिकी राष्ट्रपति के रिश्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी तनावपूर्ण चल रहे हैं. 

90 मिनट पर फोन हुई ट्रंप-पुतिन में बातचीत

इधर बुधवार को खबर आई थी कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 90 मिनट की बात हुई है . यह बातचीत फोन पर हुई है. क्रेमलिन ने इसे दोस्ताना और कारगर बताया है. इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों पर कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें ईरान युद्ध, यूक्रेन विवाद और वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग के मुद्दे शामिल रहे. 

यह भी पढ़ें: 
ईरान-अमेरिका के बीच घिस रहा पाकिस्तान? अफगानिस्तान पर कर रहा उकसावे वाली कार्रवाई, आखिर क्यों?   

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US-ईरान युद्ध की लागत पर मचा कोहराम; क्या पेंटागन छुपा रहा है असली आंकड़े? सीनेटर का दावा- रोजाना फूंके जा रहे हैं 2 अरब

Iran-US War: ‘तूफान आ रहा है’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से मची हलचल, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

‘शांति की बात, लेकिन जंग जैसे कदम…’, ट्रंप की नीति पर एक्सपर्ट ने उठा दिए बड़े सवाल

ईरान की अंदरूनी ‘पावर वॉर’ में गालिबाफ बनाम जलीली! क्या बिखर जाएगी आयतुल्लाह की सत्ता, अमेरिका को कैसे मिल रहा फायदा?

ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?

ईरान से जुड़े हैकर्स ने 2,000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों का डेटा लीक किया, पेंटागन ने शुरू की जांच, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Leave a Comment