लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में…’, फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भारत के लिए पिछला टी20 मुकाबला दिसंबर, 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था. अब आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया. गिल का कहना है कि उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 हर फॉर्मेट में बेहतर बल्लेबाज बनना है. 

गिल से टी20 में उनकी वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था. इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा, “अगर मुझे टी20 टीम में चुना जाए, तो मुझे खुशी होगी. मैं अपने खेल पर काम करना चाहता हूं. मैं लगातार टी20, वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर बल्लेबाज बनना चाहता हूं.”

क्रिकेट में कभी परफेक्ट नहीं हो सकते

गिल ने आगे कहा, “आप जानते हैं कि क्रिकेट ऐसा गेम है, जहां आप कभी परफेक्ट नहीं हो सकते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर आप उसके लिए कोशिश कर सकते हैं और मैं वही करने की कोशिश करता हूं.”

मानसिक रूप से कैसे रहते हैं फ्रेश?

गिल ने बताया कि वह कैसे खुद को मानसिक रूप से तरो-ताजा रखते हैं? गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि तैयारी ही मुझे मानसिक रूप से तरोताजा रखती है, यह जानना कि मुझे अगले हफ्ते, अगले कुछ हफ्तों या अगली सीरीज या अगले टूर्नामेंट में क्या करना है और उसके लिए तैयारी करना.”

शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल करियर 

नजर डालें गिल के टी20 इंटरनेशनल करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट में 36 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 36 पारियो में बैटिंग करते हुए गिल ने 28.03 की औसत और 138.59 के स्ट्राइक रेट से 869 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 126* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टी20 टीम में गिल की वापसी कब होती है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment