लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जीके क्विज:आज ही के दिन हुई थी यूपीएससी की स्थापना, पहले कुछ और था इस आयोग का नाम, कौन थे पहले अध्यक्ष? – Upsc 100 Years: Foundation Day History, First Chairman And Key Facts You Should Know

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सवाल 1: भारत में पहली लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी?

A. 1 जनवरी 1926

B. 1 अक्तूबर 1926

C. 15 अगस्त 1947

D. 26 जनवरी 1950  

सही उत्तर: B. 1 अक्तूबर 1926

भारत में पहली लोक सेवा आयोग की स्थापना 1 अक्तूबर 1926 को हुई थी। वर्ष 2026 में इस संस्थागत यात्रा के 100 साल पूरे हो रहे हैं।

सवाल 2: 1926 में स्थापित लोक सेवा आयोग का शुरुआती नाम क्या था?

A. संघ लोक सेवा आयोग

B. केंद्रीय लोक सेवा आयोग

C. लोक सेवा आयोग

D. संघीय लोक सेवा आयोग  

सही उत्तर: C. लोक सेवा आयोग

1 अक्तूबर 1926 को स्थापित आयोग का शुरुआती नाम लोक सेवा आयोग था। बाद में भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत संघीय लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई।

सवाल 3: भारत में पहली लोक सेवा आयोग के पहले अध्यक्ष कौन थे?

A. सर रॉस बार्कर

B. सर डेविड पेट्री

C. एफ.डब्ल्यू. रॉबर्टसन

D. एच.के. कृपलानी  

सही उत्तर: A. सर रॉस बार्कर

सर रॉस बार्कर भारत में पहली लोक सेवा आयोग के पहले अध्यक्ष थे। यह तथ्य यूपीएससी के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों में शामिल किया जा सकता है।

सवाल 4: संघीय लोक सेवा आयोग की स्थापना किस अधिनियम के तहत हुई थी?

A. भारत सरकार अधिनियम, 1909

B. भारत सरकार अधिनियम, 1919

C. भारत सरकार अधिनियम, 1935

D. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947  

सही उत्तर: C. भारत सरकार अधिनियम, 1935

भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत संघीय लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई थी। इससे पहले 1926 में भारत में पहली लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई थी।

सवाल 5: स्वतंत्रता के बाद संघीय लोक सेवा आयोग का क्या नाम हुआ?

A. केंद्रीय लोक सेवा आयोग

B. संघ लोक सेवा आयोग

C. राष्ट्रीय लोक सेवा आयोग

D. भारतीय लोक सेवा आयोग  

सही उत्तर: B. संघ लोक सेवा आयोग

स्वतंत्रता के बाद संघीय लोक सेवा आयोग का नाम संघ लोक सेवा आयोग हुआ। इसे ही संक्षेप में यूपीएससी कहा जाता है।

सवाल 6: संघ लोक सेवा आयोग को संवैधानिक दर्जा कब मिला?

A. 15 अगस्त 1947

B. 26 नवंबर 1949

C. 26 जनवरी 1950

D. 1 अक्तूबर 1950  

सही उत्तर: C. 26 जनवरी 1950

26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ संघ लोक सेवा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला।

सवाल 7: भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोगों से जुड़े प्रावधान किन अनुच्छेदों में हैं?

A. अनुच्छेद 300 से 310

B. अनुच्छेद 315 से 323

C. अनुच्छेद 324 से 329

D. अनुच्छेद 330 से 340  

सही उत्तर: B. अनुच्छेद 315 से 323

भारतीय संविधान में संघ और राज्यों के लोक सेवा आयोगों से जुड़े प्रावधान अनुच्छेद 315 से 323 में दिए गए हैं।

सवाल 8: संविधान का अनुच्छेद 320 किससे संबंधित है?

A. लोक सेवा आयोगों के कार्यों से

B. आयोग के सदस्यों के वेतन से

C. आयोग के मुख्यालय से

D. आयोग की रिपोर्ट पेश करने से  

सही उत्तर: A. लोक सेवा आयोगों के कार्यों से

अनुच्छेद 320 लोक सेवा आयोगों के कार्यों से संबंधित है। यह यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

सवाल 9: यूपीएससी का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली

B. धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली

C. संसद भवन, नई दिल्ली

D. राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली  

सही उत्तर: B. धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली

संघ लोक सेवा आयोग का मुख्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में स्थित है।

सवाल 10: 1 अक्तूबर 2026 को यूपीएससी से जुड़ा कौन-सा खास अवसर है?

A. यूपीएससी की नई परीक्षा प्रणाली की शुरुआत

B. यूपीएससी के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का समापन

C. यूपीएससी के नए मुख्यालय का उद्घाटन

D. नई भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत  

सही उत्तर: B. यूपीएससी के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का समापन

यूपीएससी की स्थापना 1 अक्तूबर 1926 को हुई थी। इसके 100 साल पूरे होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 1 अक्तूबर 2025 से 1 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किए गए। आज यानी 1 अक्तूबर 2026 को इन एक साल लंबे कार्यक्रमों का समापन हो रहा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संभल हिंसा:मास्टरमाइंड शारिक साठा पकड़ से दूर, साथी अफरोज जेल से रिहा, चार की माैत से लेकर अबतक की पूरी कहानी – Sambhal Violence: Mastermind Sharik Satha Remains At Large, Associate Afroz Released From Jail

मेरठ का नीला ड्रम कांड:फर्श, दीवार और बेड पर थे खून के छींटे; पहले सौरभ के शव के टुकड़े यहां रखने की थी साजिश – Meerut Blue Drum Case Plot Hatched To Place Saurabh Rajput Body Parts In Suitcase Before Using Blue Drum

‘शायद आतंकी या सनकी था को-पायलट’:ट्रंप ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा, बोले- वह हीरो हैं; और क्या कहा? – Donald Trump Calls Indian Pilot Smit Machchhar A Hero After Flydubai Mid-air Attack

एक्सप्लेनर:एआई का नाम बदल क्या समर्थकों को फायदा पहुंचा रहे ट्रंप, कार्यकारी आदेश के दुरुपयोग का क्यों आरोप? – Donald Trump Renames Ai To Super Intelligence Si Domain Controversy Explainer Hindi

केबीसी 18:क्यों अमिताभ ने कुर्सी पर बैठकर किया दर्शकों का स्वागत? शो में पहली बार ऐसा करने की बताई बड़ी वजह – Amitabh Bachchan Revealed He Is Suffering From Knee Injury In Kbc 18 Latest Show

जेमिनी 4 आर्गन: गूगल ने लॉन्च किया सबसे ताकतवर Ai मॉडल, कई टेस्ट में आगे; क्या Gpt-6 और क्लॉड को देगा टक्कर? – Google Launches Gemini 4 Argon, Most Powerful Ai Model Yet, Built Coding, Cybersecurity

Leave a Comment