लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जींस पर लेस लगाने का ट्रेंड है हिट, पुरानी डेनिम को ऐसे दें नया लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Lace Jeans: अगर आपकी अलमारी में कोई पुरानी जींस रखी है और उसे पहनने का मन नहीं करता, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप अपनी पुरानी जींस को बिल्कुल नया लुक दे सकती हैं. इन दिनों कपड़ों को खुद से कस्टमाइज करने का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में DIY Lace Jeans आपके लिए एक बढ़िया आइडिया है. लेस की मदद से नॉर्मल जींस को भी आप स्टाइलिश और यूनिक बना सकती हैं.

DIY Lace Jeans के लिए जरूरी सामान

  • आपकी कोई भी पुरानी या प्लेन जींस (शॉर्ट्स, एंकल-लेंथ या रिप्ड जींस)
  • अपनी पसंद की कॉटन या नेट वाली लेस 
  • कैंची 
  • सुई-धागा या फैब्रिक ग्लू
  • सेफ्टी पिन्स (फिटिंग चेक करने के लिए)

1. रिप्ड जींस पर लेस पैचवर्क 

अगर आपकी जींस घुटनों से कटी हुई (Ripped) है, तो यह स्टाइल आपके लिए बेस्ट है. 

  • कैसे बनाएं: जींस को उल्टा कर लें. कटे हुए हिस्से के नाप का लेस का एक टुकड़ा काटें. अब इस लेस को अंदर की तरफ से फटे हुए हिस्से के पीछे रखें. फैब्रिक ग्लू की मदद से किनारे-किनारे चिपका दें या सुई-धागे से हल्के टांके लगा लें. सूखने के बाद जब आप जींस को सीधा करेंगी, तो कटी हुई जगह से लेस की डिजाइन बहुत ही क्लासिक और एलिगेंट लगेगी. 
PC: AI Generated
PC: AI Generated

2. बॉटम हेम पर लेस बॉर्डर 

यह तरीका आपकी जींस को एक प्यारा लुक देता है. 

  • कैसे बनाएं: अपनी जींस के नीचे के किनारे का नाप लें. अब लेस को काटकर जींस के निचले हिस्से पर बाहर या अंदर से रखें. सुई-धागे की मदद से इसे सिलाई कर दें. आप चाहें तो व्हाइट लेस का यूज एंकल लेंथ जींस पर कर सकती हैं, यह हील्स और स्नीकर्स दोनों के साथ बहुत कूल लगती है. 
PC: AI Generated
PC: AI Generated

3. साइड सीम लेस ट्रिम

अगर आप अपनी जींस को थोड़ा लंबा और स्लिम लुक देना चाहती हैं, तो साइड सीम (DIY Lace Jeans) वाला स्टाइल ट्राई करें. 

  • कैसे बनाएं: जींस की बाहरी साइड वाली सिलाई पर ऊपर पॉकेट से लेकर नीचे तक लेस की एक स्ट्रिप लगाएं. आप इसे फैब्रिक ग्लू से आसानी से चिपका सकती हैं. यह आपकी प्लेन जींस को एकदम ब्रांडेड और नया लुक देगा. 
PC: Social Media
PC: Social Media

4. पॉकेट पर लेस की कलाकारी 

अगर आप बहुत ज्यादा बदलाव नहीं चाहतीं और सिर्फ छोटा सा टच देना चाहती हैं, तो पॉकेट्स पर काम करें. 

  • कैसे बनाएं: जींस की पीछे वाली पॉकेट्स या आगे की छोटी पॉकेट के नाप की लेस काटें. इसे पॉकेट की ऊपरी पट्टी या पूरी पॉकेट के ऊपर सील दें. यह देखने में काफी ट्रेंडी और यूनिक लगता है. 
PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: स्किनी, बूटकट या वाइड लेग? जानिए आपकी बॉडी टाइप के लिए कौन-सी जींस है परफेक्ट

The post जींस पर लेस लगाने का ट्रेंड है हिट, पुरानी डेनिम को ऐसे दें नया लुक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment