लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 31 इंच तक उठी सुनामी की लहरें; सैंकड़ो मीलों तक हिलीं इमारतें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस होने के बाद 80 सेंटीमीटर की सुनामी आने की खबर है. पीएम कार्यालय ने जानकारी दी है कि सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन टीम का गठन किया गया है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, सोमवार को उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद एजेंसी ने तीन मीटर तक ऊंची लहरों वाली सुनामी की चेतावनी जारी की. 

भूकंप शाम 4.53 बजे उत्तरी इवाते प्रांत के तट से दूर प्रशांत महासागर के इलाके में आया है. भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि सैंकड़ों मीलों स्थित इमारते हिल गईं. मौसम विभाग की मानें तो भूकंप से 40 मिनट बाद इवाते के कुजी बंदरगाह पर 80 CM ऊंची सुनामी की लहर टकराई. 

सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश

एजेंसी ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा कि स्थानीय लोग तटीय इलाके और नदी के किनारे वाले इलाकों से तुरंत सुरक्षित स्थानों जैसे कि ऊंचे स्थानों या सुरक्षित इमारतों में चले जाए. सुनामी की लहरों से नुकसान की आशंका है. सुनामी की लहरें बार-बार आ सकती है. 

जेएमए के अधिकारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग जारी करते हुए कहा कि इस इलाके में और भी भूकंप आ सकते हैं. पीएम सनाए ताकाइची ने कहा है कि इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है. वहां रहने वाले लोग कृपया ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. सरकार राहत बचाव कार्य में जुटी है. 

जापान में अक्सर क्यों आते हैं भूकंप और सुनामी
दरअसल, जापान दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है. यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर के पश्चिमी किनारे पर चार मुख्य टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर स्थित है. हर साल यहां 1500 भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. दुनिया के 18% भूकंप जापान में ही आते हैं. साल 2011 में जापान में सूनामी से 18,500 लोगों की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के डोडा में डोली धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, 4.6 रही तीव्रता

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment