इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 59 मैच खेले जा चुके हैं. शुक्रवार को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. इस मैच के बाद CSK का प्लेऑफ में जाने का चांस थोड़ा कम हो गया है. प्लेऑफ में जाने के सबसे अधिक चांस गुजरात टाइटस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हैं. जानिए सभी 8 टीमों के चांस कितने प्रतिशत है.
IPL 2026 के प्लेऑफ मैच 26 मई से शुरू होंगे. लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से 59 मैच हो चुके हैं और 11 मैच बाकी है. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11-11 मैच खेले हैं और बाकी 8 टीमें 12-12 मैच खेल चुकी हैं. बता दें कि लीग स्टेज में प्रत्येक टीम को 14-14 मैच खेलने होते हैं. टॉप-4 टीमें प्लेऑफ राउंड में जाती हैं और अन्य टीमें बाहर हो जाती हैं. टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं और तीसरे और चौथे नंबर की टीम को फाइनल में जाने के लिए लगातार 2 मैच जीतने होते हैं.
IPL 2026 प्लेऑफ में जाने के चांस
गुजरात टाइटंस: अब बहुत मुश्किल है कि GT टॉप-4 से बाहर होगी, उनका प्लेऑफ में जाने का चांस 99 प्रतिशत यानी लगभग पक्का है. हालांकि उन्हें अब टॉप-2 में बने रहने के लिए मैच जीतने होंगे, उनके टॉप-2 में रहने की संभावना 90.2 प्रतिशत है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: RCB के प्लेऑफ में जाने के चांस 99 प्रतिशत है, उनका भी प्लेऑफ में जाना लगभग तय है. टॉप-2 में रहने की संभावना 83.4 प्रतिशत है.
यह भी पढ़ें- “PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास

सनराइजर्स हैदराबाद: SRH अपने बचे हुए दो मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंच सकती है, एक मैच जीतकर वह अपने प्लेऑफ में जाने के चांस को 99 प्रतिशत कर लेगी. अभी हैदराबाद के प्लेऑफ में जाने के चांस 82.8% है और टॉप-2 में रहने के चांस 38.9% है.
पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में जाने के चांस 50.3% है, उनके टॉप-2 में जाने की संभावना 9.8 प्रतिशत है.
चेन्नई सुपर किंग्स: CSK के प्लेऑफ में जाने के चांस अब कम हो गए हैं. चेन्नई के टॉप-4 में जाने के चांस 17% रह गए हैं, उनके टॉप-2 में पहुंचने के चांस 8% है.
राजस्थान रॉयल्स: RR के प्लेऑफ में जाने के चांस चेन्नई की हार से बढ़ गए हैं. राजस्थान के टॉप-4 में पहुंचने के चांस 60.4 और टॉप-2 में रहने के चांस 19.9% है.
यह भी पढ़ें- ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव
कोलकाता नाइट राइडर्स: KKR के प्लेऑफ में जाने के चांस 5.1% है. अब कोलकाता टॉप-2 में नहीं पहुंच सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स: DC के प्लेऑफ में जाने के चांस 6.1% है. कोलकाता की तरह दिल्ली भी टॉप-2 में नहीं पहुंच पाएगी.