लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन्माष्टमी पर मौसम हुआ सुहावना:नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में बरसे बदरा, आईजीआई एयरपोर्ट पर भरा पानी – Rain In Delhi-ncr, Including Ghaziabad, Noida, And Faridabad

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली एनसीआर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से जन्माष्टमी के आयोजनों में भी लोगों को राहत मिली।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जलभराव हो गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर बादल तो छाए लेकिन बारिश न हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की कमी और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को मानसून के एक सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। शनिवार को भी भोर से लेकर दोपहर और देर रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Janmashtami 2026 Live:देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आज रात इतने समय पर होगी कान्हा की विशेष पूजा – Shree Krishna Janmashtami 2026 Date And Time Puja Shubh Muhurat Samagri Mantra And Wishes In Hindi

11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया:नौ घंटे तक कराते रहे झाड़-फूंक, सर्पदंश से चली गई महिला की जान – Woman Dies Of Snakebite In Pathramai Village, Under The Ushait Police Station Area

सरकारी नौकरी:सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए – Top 10 Govt Jobs September 2026: 44,637 Vacancies For 10th Pass To Postgraduate Candidates

द बोनस मार्केट अपडेट:चार दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स 363 अंक उछला, निफ्टी 23900 के करीब पहुंचा – Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

एक्सप्लेनर:क्या बदल जाएगा 450 साल पुराना दुनिया का नक्शा, कैसे अफ्रीकी देश के चलते भारत को मिल सकता है न्याय? – Unga Vote For World Map Change Duniya Ka Naksha Badalne Ka Un Prastav Mercator Vs Equal Earth Explainer

अजित पवार की मौत पर परिवार में ही रार:सुप्रिया सुले ने किसे कहा- सत्ता का मजा ले रहे; सुनेत्रा पवार का तंज – Maharashtra Sunetra Pawar After Sule Jibe At Ruling Ncp Do Not Politicise Ajit Pawar Death

Leave a Comment