लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीखें, धुआं और फिर सब खत्म… सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • सऊदी अरब के रास तनुरा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 14 मरे।
  • यह हेलीकॉप्टर अरामको का था, सभी मृतक सऊदी नागरिक।
  • ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
  • यह घटना तेल लोडिंग शुरू होने के तुरंत बाद हुई।

सऊदी अरब के रास तनुरा इलाके में रविवार (28 जून, 2026) को एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब के प्रमुख पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी अरामको का था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इस दुर्घटना को लेकर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है और हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति दुख जताया है. इसके साथ ही, मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को इस भीषण हादसे की जांच के लिए भेजा गया है.

ऊर्जा मंत्रालय ने हादसे में मरने वालों के प्रति जताई संवेदना

सऊदी अरब की सरकारी मीडिया सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार (28 जून, 2026) की सुबह करीब 6 बजे हुआ और हादसे में जिन 14 लोगों की मौत हुई है, वो सभी सऊदी नागरिक थे. हालांकि, अभी तक इस हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की जांच जारी है.

वहीं, सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की. 

पिछले चार महीने से बंद था ऑयल टर्मिनल

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भीषण हेलीकॉप्टर हादसा तब घटित हुआ है जब सऊदी अरामको ने शुक्रवार (25 जून, 2026) से ही रास तनुरा स्थित अपने ऑयल टर्मिनल से कच्चे तेल की लोडिंग फिर से शुरू की थी. यह गतिविधि पिछले करीब चार महीने तक पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और संघर्ष के कारण बंद थी, जिसे युद्ध के दोनों पक्षों के बीच प्राथमिक शांति समझौते पर साइन होने के बाद हाल ही में फिर से बहाल किया गया था. 

यह भी पढ़ेंः ‘दूसरों पर उंगली न उठाए पाक, गिरेबान में झांके’, कराची हमले के आरोप पर भारत का इस्लामाबाद को करारा जवाब


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Modi Award: PM मोदी को मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सेशेल्स ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड

PM Modi In Seychelles: PM मोदी का सेशल्स की नेशनल असेंबली में संबोधन, कहा- ‘ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ा रहे सहयोग’

मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़ेगा तनाव? तेहरान में कंट्रोल को लेकर ईरान के विदेश मंत्री ने दी बड़ी धमकी

France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत

‘दूसरों पर उंगली न उठाए पाक, गिरेबान में झांके’, कराची हमले के आरोप पर भारत का इस्लामाबाद को करारा जवाब

PM Modi Seychelles Visit: UPI, स्वास्थ्य और सुरक्षा… PM मोदी के दौरे पर भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 अहम समझौते

Leave a Comment