लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर आरसीबी:बल्ले-गेंद से दिखाया दम, गुजरात को महंगा पड़ा पाटीदार का कैच छोड़ना – Ipl 2026 Rcb Vs Gt Result: Royal Challengers Bengaluru Vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पास हालांकि, अभी भी फाइनल में जाने का एक मौका है। टीम अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। 

पांचवीं बार फाइनल में आरसीबी

आरसीबी ने इस तरह कुल पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले, 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है। दूसरी ओर, गुजरात के लिए इस मैच में कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के गेंदबाज जहां महंगे साबित हुए, वहीं बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे राहुल तेवतिया ने भले ही अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि टीम के आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। सिर्फ साई सुदर्शन, जोस बटलर और तेवतिया ही डबल डिजिट में पहुंच सके।

गुजरात ने पावरप्ले में गंवाए पांच विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले में पांच विकेट गंवा दिए। साई सुदर्शन के रूप में गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा। दिलचस्प बात यह है कि सुदर्शन अजीब तरीके से आउट हुए। जैकब डफी की गेंद पर सुदर्शन ने शॉट खेला, लेकिन बल्ला उनके हाथ से छूट गया और सीधे स्टंप पर जा लगा। इस तरह वह हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे। सुदर्शन ने नौ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। गिल सात गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।

तेवतिया का पचासा

जोश हेजलवुड ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया। बटलर 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। रासिख सलाम डार ने फिर गुजरात को दो झटके दिए। उन्होंने पहले निशांत सिंद्धू को आउट किया और फिर जेसन होल्डर को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर गुजरात की पारी लड़खड़ा दी। इसके बाद गुजरात की पारी नहीं संभल सकी और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि, आठ विकेट गिरने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे राहुल तेवतिया ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक लगाया। उन्होंने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ 68 रनों की साझेदारी की। तेवतिया ने 43 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।

आरसीबी ने शुरुआत से दिखाई आक्रमकता

इससे पहले, टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने शुरुआत से ही आक्रमकता दिखाई। वेंकटेश हालांकि, 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने टीम को संभाला। पावरप्ले में आरसीबी ने गुजरात के गेंदबाजों को अन्य कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट पर 76 रन बनाए। ये आईपीएल के प्लेऑफ में पावरप्ले का चौथा सर्वोच्च स्कोर है। 

रबाडा ने अपने तेज और उछाल भरे स्पेल से कोहली को भी कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोहली ने धैर्य और तकनीक के साथ खुद को संभालते हुए 43 रनों की तेज पारी खेली। दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। गुजरात टाइटंस ने मध्य ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की। राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई और दबाव बनाए रखा। इसके बाद जेसन होल्डर ने दो गेंदों के भीतर बड़ा असर डालते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया, जिससे आरसीबी की रफ्तार अचानक थम गई।

पाटीदार का कैच छोड़ना पड़ा भारी

मैच का रुख हालांकि 14वें ओवर में पूरी तरह बदल गया, जब रजत पाटीदार को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर दो बार जीवनदान मिला। उस समय पाटीदार 18 और 20 रन के आसपास खेल रहे थे। इसके बाद कुलवंत खेजरोलिया का एक ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें खराब क्षेत्ररक्षण और दो नो-बॉल व एक वाइड सहित कुल 28 रन बने। पाटीदार ने फिर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और राशिद खान तथा अन्य गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने भी तेज पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की तेज साझेदारी को रबाडा ने तोड़ा, लेकिन तब तक पाटीदार टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक आक्रामक खेल जारी रखा। आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन जोड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक खड़ा कर दिया। आरसीबी की ओर से क्रुणाल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल जलप्रलय के 12 दिन:पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन; आंसुओं के बीच नुकसान के आंकड़े – Nepal Flood 12 Days Toxic Water Skin Infections Damage Death Toll

Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies – Entertainment News: Amar Ujala

फ्रांस में पहला हिंदू मंदिर:प्राण प्रतिष्ठा में 40 देशों से पहुंचे मेहमान; Pm मोदी बोले- संबंध नई ऊंचाइयों पर – France First Hindu Temple Inauguration 40 Countries Pm Modi Relations New Heights

बागपत:एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, पांच श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल – Baghpat: Pickup Truck Overturns On Expressway; Five Pilgrims Killed And 27 Injured.

राजस्थान में थमेगी बारिश की रफ्तार, 8-10 सितंबर तक राहत; 12-13 से फिर बदलेगा मौसम – Rajasthan Weather: Rainfall Activity To Ease Till September 10, Fresh Spell Likely From September 12-13

शिमला:कांगड़ा घाटी में मिलीं मकड़ियों की 26 रिकॉर्ड प्रजातियां, पर्यावरण नियंत्रण में अहम भूमिका का रेखांकन – 26 Recorded Spider Species Found In Kangra Valley

Leave a Comment