लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्वालिफायर-1 जीतकर टीमें कब-कब बनीं चैंपियन?:आंकड़े Rcb के पक्ष में; Gt-srh या Rr के पास इतिहास बदलने का मौका – Ipl 2026: How Many Times Qualifier 1 Winners Become Champions? Can Rcb Repeat That; Gt-srh And Rr Turn Table?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज एलिमिनेटर के मुकाबले में धर्मशाला में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच बेहद दिलचस्प रहने वाला है। इस मैच की विजेता टीम 29 मई को अहमदाबाद में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 26 मई को गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-1 में हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। पिछले साल भी टीम क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी और फिर पंजाब किंग्स को हराकर चैंपियन भी बनी थी।

आरसीबी के पास लगातार दूसरे साल खिताब जीतने का मौका है। सारे समीकरण और संयोग भी आरसीबी के पक्ष में हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल में कितनी बार ऐसा हुआ है कि क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। क्या क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीमें या फिर एलिमिनेटर जीतकर टीमें कभी ऐसा कर सकी हैं? आइए जानते हैं…

 




IPL 2026: How Many Times Qualifier 1 Winners Become Champions? Can RCB repeat that; GT-SRH and RR turn table?

आरसीबी की जीत का जश्न
– फोटो : ANI


15 में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन बनी

आईपीएल में शुरू में यानी 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल प्रारूप में लीग के नॉकआउट मैच खेले जाते थे। हालांकि, 2011 से इसके नियम में बदलाव किए गए और प्लेऑफ की शुरुआत हुई। क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच तय किए गए। तब से लेकर 2025 तक कुल 15 सीजन हुए हैं और इसमें से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही फाइनल अपने नाम किया है।


IPL 2026: How Many Times Qualifier 1 Winners Become Champions? Can RCB repeat that; GT-SRH and RR turn table?

धोनी और हार्दिक
– फोटो : ANI


क्वालिफायर-1 जीतकर टीमें कब-कब बनीं चैंपियन?

अब तक कुल पांच टीमों ने क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई और फिर खिताब भी अपने नाम किया है। सीएसके ने 2011, 2018, 2021, 2023 में, केकेआर ने 2012, 2014 और 2024 में, मुंबई ने 2015, 2019 और 2020 में, गुजरात ने 2022 में और आरसीबी ने 2025 में ऐसा किया था। यह एक ऐसा ट्रेंड है जिससे आरसीबी की टीम और फैंस खुश हो सकते हैं।


IPL 2026: How Many Times Qualifier 1 Winners Become Champions? Can RCB repeat that; GT-SRH and RR turn table?

2016 में चैंपियन बनने के बाद एसआरएच
– फोटो : PTI


तीन बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम चैंपियन नहीं बनी

सिर्फ तीन ही बार ऐसा हुआ है जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम खिताब पर कब्जा न जमा पाई हो। 2013, 2016 और 2017 में क्वालिफायर-एक जीतने वाली टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। खुद आरसीबी की टीम भी पहले यह भुगत चुकी है। 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस को क्वालिफायर-1 में हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इसके बाद डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए फाइनल में आरसीबी को हराया था। एसआरएच एलिमिनेटर खेलते हुए फाइनल में पहुंचने और उसे जीतने वाली एकमात्र टीम है।  


IPL 2026: How Many Times Qualifier 1 Winners Become Champions? Can RCB repeat that; GT-SRH and RR turn table?

आरसीबी की टीम
– फोटो : PTI


ऑन पेपर आरसीबी का दावा मजबूत

आरसीबी का यह पांचवां फाइनल है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में भी फाइनल में पहुंची थी। 2009 में जहां आरसीबी सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची थी और फिर डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें हराया था। वहीं, 2011 में आरसीबी को क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। फिर टीम क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में फिर से सीएसके ने आरसीबी को शिकस्त दी थी।

2016 में आरसीबी क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें हराया था। तब एसआरएच की टीम एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में पहुंची थी और खिताब जीता था। 15 में से 12 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम का चैंपियन बनना आरसीबी के पक्ष को और मजबूत करता है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cbse Row:’coempt को सीबीएसई का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया?’ राहुल ने Pm मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल – Rahul Gandhi Slam Government Over Cbse Result Row Demand Judicial Investigation Sit

Ucc:असम विधानसभा में पारित हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक, विपक्ष ने की थी चयन समिति के पास भेजने की मांग – Assam Assembly Passes Uniform Civil Code Bill Even As Opposition Demands It Be Sent To Select Committee

June Monthly Horoscope:जून के मासिक राशिफल में छिपे हैं बड़े बदलाव, इन राशियों को होगा नौकरी और धन का फायदा – June Monthly Horoscope 2026 Monthly Rashifal Impact On All 12 Zodiac Signs

कैसे मानसून को लेकर गलत हो गया मौसम विभाग का पूर्वानुमान:कहां-कैसे हैं गर्मी के हालात, कब तक मिलेगी राहत? – India Weather Imd Warnings Heatwave Rainfall Monsoon North India South India Northeast Up Mp Haryana Punjab

Rr Vs Srh:वैभव सूर्यवंशी बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर 15 साल के खिलाड़ी की नजर – Ipl 2026 Rr Vs Srh: Vaibhav Sooryavanshi To Break Most Sixes Record Of Chris Gayle In Single Season

केरल में ईडी की कार्रवाई पर बवाल:पूर्व Cm विजयन के समर्थकों ने अफसरों को घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ से तनाव – Cpi(m) Workers Attack A Vehicle Of Ed Officials In Thiruvananthapuram

Leave a Comment