लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या RCB के लिए आखिरी मैच खेंलेगे कप्तान रजत पाटीदार? आ गया अपडेट; SRH से मुकाबला 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Will Rajat Patidar Play Against SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पिछले मैच में नजर नहीं आए थे. टीम ने पिछला मैच 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में पाटीदार की जगह जितेश शर्मा ने टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. आरसीबी को आखिरी मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. अब सवाल यह है कि क्या पाटीदार आखिरी मुकाबले में खेलेंगे? यहां आपको इसी का जवाब मिलेगा. 

बता दें कि पाटीदार ने 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला था. मैच में पाटीदार के हेलमेट पर गेंद लगी थी. कथित तौर पर इसी की चलते पाटीदार पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. अब उनकी वापसी को लेकर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने जवाब दिया. 

क्या आखिरी मैच खेलेंगे पाटीदार?

मैच से पहले मो बोबाट ने पाटीदार को लेकर बात करते हुए कहा, “पाटीदार अब खेलने के लिए ठीक हैं. हम सावधानी बरत रहे थे और कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. हमने सोचा कि हम उन्हें रिकवरी के लिए थोड़ा लंबा वक्त दें. लेकिन वो यहां हैं. वह अभ्यास कर रहे हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. 

सीजन में अब तक पाटीदार का प्रदर्शन 

पाटीदार ने मौजूदा सीजन में 12 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.70 की औसत और 192.57 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 63 रनों का रहा. 

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी RCB

बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. दरअसल आरसीबी सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. टीम 18 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. यहां से टीम को आखिरी मैच खेलना बाकी है. अंतिम मैच में जीत हासिल करके टीम 20 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. बेंगलुरु के अलावा दूसरी कोई भी टीम 20 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच पाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: CSK को गुजरात को इतने रन पर रोकना होगा, अहमदाबाद में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment