लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या बिना इजाजत हुआ बगदाद पर हमला?:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा झूठा, इराक ने कहा- हमें नहीं थी खबर – Iraq Denies Donald Trump Claims On Us Saudi Strikes

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इराक की जमीन पर हाल ही में हुए अमेरिका और सऊदी अरब के साझा हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बहुत बढ़ गया है। इन हमलों को लेकर इराकी सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ये हमले इराकी सरकार के साथ तालमेल बिठाकर किए गए थे। हालांकि, इराक सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है। इराक ने कहा है कि उसने अपनी जमीन पर किसी भी हमले की कोई मंजूरी नहीं दी थी और न ही उसे इसकी कोई पूर्व जानकारी थी।

इराक ने क्यों जताई आपत्ति?

इराकी सरकार के प्रवक्ता हैदर अल-आबोदी ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि बगदाद ने अपनी सीमाओं के भीतर किसी भी स्थान या समूह को निशाना बनाने की अनुमति नहीं दी थी।

उन्होंने कहा कि सरकार को इन सैन्य कार्रवाइयों के बारे में पहले से कोई खबर नहीं थी। इराक ने बुधवार को ही इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की थी और अब ट्रंप के बयान का सीधा खंडन कर दिया है। इराक का कहना है कि बिना बताए किया गया यह हमला उसकी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: देश की सबसे ताकतवर महिलाएं कौन?: 117 वुमन लीडर्स के पास 39 लाख करोड़, 84% ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य

मामले से जुड़ी बड़ी बातें


  • 20 लड़ाकों की मौत: इस हवाई हमले में ईरान समर्थित ग्रुप ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ (पीएमएफ) के कम से कम 20 लड़ाकों की जान गई है।

  • ट्रंप का दावा खारिज: इराक ने कहा कि अमेरिका ने हमले से पहले कोई बातचीत नहीं की थी और न ही कोई अनुमति ली थी।

  • पीएम का दौरा रद्द: बढ़ते तनाव को देखते हुए इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अपना सऊदी अरब का दौरा टाल दिया है।

  • सऊदी से सबूत की मांग: इराक ने सऊदी अरब से उन दावों के पक्के सबूत मांगे हैं, जिनमें कहा गया था कि उस पर हमले इराक से हुए।

  • इराक का कड़ा रुख: इराक ने साफ किया है कि वह न तो अपनी जमीन से किसी पर हमला होने देगा और न ही विदेशी सैन्य दखल सहेगा।

क्या इराक की सीमा से हुए थे सऊदी पर ड्रोन हमले?

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि सोमवार और मंगलवार को उनकी राजधानी रियाद और कई जरूरी जगहों पर ड्रोन हमले किए गए थे। सऊदी का दावा था कि ये ड्रोन इराक की सीमा के भीतर से दागे गए थे। हालांकि, इराक ने सऊदी के इन आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई है और उनसे इसका सबूत पेश करने को कहा है।

इराकी पीएम के प्रवक्ता सबाह अल-नुमान ने कहा कि सऊदी अरब ने अभी तक अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या सबूत नहीं दिया है।  सबाह अल-नुमान ने कहा कि किसी भी पक्ष ने अभी तक अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत उपलब्ध नहीं कराया है। अल-नुमान ने साफ कहा कि इराक किसी भी गैर-सरकारी गुट को अपनी जमीन का इस्तेमाल पड़ोसी देशों पर हमले के लिए नहीं करने देगा। इसके साथ ही, बाहर से आने वाले किसी भी सैन्य हमले का कड़ा विरोध किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लव स्टोरी का अंत:प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, सात माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता – End Of A Love Story Couple Takes Their Own Lives Together Married Seven Months Ago

Rafi Death Anniversary:बत्ती गुल हुई तो रौशन हुए ‘रफी’, दिलीप कुमार संग अभिनय भी किया; पढ़ें रोचक किस्से – Mohammed Rafi 46th Death Anniversary Legendary Singer Untold Stories Of Life And Famous Songs

दो घरों के चिराग एक साथ बुझे:पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद; दो दोस्तों की मौत – Two Friends From Loni Died In An Accident While Returning From Celebrating A Birthday In Murthal

Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और Ckyc के नियम, यहां जानें क्या-क्या बदलेगा अगले माह – Financial And Travel Rules Changing From August 1: Big Impact On Lpg, Railways, Banking, Itr, And Ckyc

Panic After 22 Infant Deaths At Panna District Hospital! A Month Of Continuous Sncu Deaths Raises Questions – Madhya Pradesh News

West Bengal:आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों बदल दिए गए जांच अधिकारी – West Bengal: Major Move By Cbi In Rg Kar Case; Find Out Why The Investigating Officer Was Changed.

Leave a Comment