
DIY Hair Mask: मौसम चाहे गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का हो, डैंड्रफ एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है. जब डैंड्रफ होती है तो इसकी वजह से सिर्फ स्कैल्प में खुजली नहीं होती है, इसकी वजह से हमारे बाल भी काफी तेजी से झड़ना शुरू हो जाते हैं. जब डैंड्रफ की प्रॉब्लम बढ़ जाती है तो अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इस तरह के जितने भी शैंपू होते हैं वे डैंड्रफ से कुछ समय के लिए राहत तो दिला देते हैं, लेकिन बार-बार इनके इस्तेमाल से हमारे बाल ड्राई और बेजान जरूर हो जाते हैं. अगर आप अपने बालों को ड्राई और डैमेज किये बिना डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको घरेलू नुस्खों और नेचुरल उपायों का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. आपके स्कैल्प और बालों के लिए इन्हें सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 आसान और असरदार घर पर बने हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों से डैंड्रफ को जड़ से खत्म कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दही और नींबू का मैजिकल मास्क
दही बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, वहीं नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है. इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी फ्रेश दही लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाएं. अब इसे करीबन 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ पूरी तरह गायब हो जाएगा.
एलोवेरा और नीम का एंटी-बैक्टीरियल हेयर मास्क
आपकी जानकारी के लिए बता दें नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले जर्म्स को मारते हैं. वहीं, एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और खुजली से राहत दिलाता है. इसे बनाने के लिए कुछ नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं. इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 40 मिनट बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें. यह मास्क स्कैल्प के इन्फेक्शन को दूर करने में बहुत फायदेमंद है.
नारियल तेल और कपूर का ट्रेडिशनल नुस्खा
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन दादी-नानी के जमाने का यह नुस्खा डैंड्रफ के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है. नारियल तेल बालों को न्यूट्रिशन देता है और कपूर स्कैल्प की ड्राईनेस और खुजली को तुरंत शांत करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए दो से तीन चम्मच नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें. इसके बाद इसमें एक कपूर की टिक्की को पीसकर मिला दें. जब कपूर तेल में अच्छी तरह घुल जाए, तो इससे अपने सिर की हल्के हाथों से मसाज करें. इसे रातभर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह शैंपू कर लें.
मेथी दाना और एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल
मेथी के दानों में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो डैंड्रफ को हटाने के साथ-साथ बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में भी मदद करता है. वहीं, एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस्ड रखने में मदद करता है. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह इन्हें पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें. अब इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर दें. इस मास्क को स्कैल्प पर 25 मिनट के लिए लगाकर रख दें और फिर नॉर्मल पानी से ही धो लें.
केले और शहद का मॉइस्चराइजिंग मास्क
अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई है और इसकी वजह से आपको बार-बार डैंड्रफ हो रहा है, तो यह मास्क आपके लिए सबसे बेस्ट है. केला बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और शहद मॉइस्चर को लॉक करने का काम करता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें. इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और फिर इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगा लें. इसके आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से अच्छी तरह से धो लें.
ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान
The post क्या डैंड्रफ की वजह से हर समय स्कैल्प में होती रहती है खुजली? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ट्राय करें ये 5 घरेलू हेयर मास्क appeared first on Prabhat Khabar.
