लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आपका बच्चा भी हर समय मोबाइल के लिए करता है जिद? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी स्मार्टफोन की लत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है जो सिर्फ बड़ों की ही नहीं, बल्कि बच्चों की जिंदगी का भी एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन क्लास अटेंड करने से लेकर गेम्स, कार्टून और वीडियोज देखने तक, बच्चे हर एक चीज के लिए स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल करते हैं. दिनभर स्मार्टफोन में लगे रहने की वजह से कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे इससे एडिक्टेड हो जाते हैं. बच्चे हर समय अपने अपने माता-पिता से स्मार्टफोन की डिमांड करते हैं और इसी वजह से पैरेंट्स भी परेशान होकर उन्हें स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए दे देते हैं. कई बार जब पैरेंट्स अपने बच्चे को स्मार्टफोन नहीं देते हैं तो बच्चे को गुस्सा आ जाता है और वे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की दिनभर स्मार्टफोन से लगे रहने की इस आदत को कम और कंट्रोल कर सकेंगे. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चे के साथ बिताएं ज्यादा से ज्यादा समय

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे बोर हो जाते हैं और अपने माता-पिता से स्मार्टफोन की डिमांड करने लग जाते हैं. इसके अलावा जब उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता, तो भी वे एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन पर ही लगा रहे, तो कोशिश करें की आप ही अपना ज्यादातर समय उसके साथ बिताएं. अपने बच्चे के साथ गेम्स खेलना शुरू कर दें, बातें करें या फिर उनकी पसंद की कोई एक्टिविटी करें. जब बच्चा अपनी फैमिली के साथ खुश रहने लगेगा, तो उसका ध्यान अपने आप स्मार्टफोन से हटने लगेगा.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी और लू लगने से बच्चों को कैसे बचा सकते हैं पेरेंट्स? जानें सबसे आसान और असरदार टिप्स

स्मार्टफोन के लिए सेट करें रूल्स

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे पूरी तरह से ही स्मार्टफोन से दूर रहें, तो यह बिलकुल भी पॉसिबल नहीं है. लेकिन आप इस एडिक्शन को कंट्रोल करने के लिए कुछ नियम या फिर रूल्स सेट कर सकते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे को दिन में सिर्फ एक लिमिटेड समय के लिए ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने दें. इसके अलावा अपने बच्चे को खाते समय, पढ़ाई करते समय और रात को सोने से पहले स्मार्टफोन का इस्तेमाल बिलकुल भी न करने दें. अगर आप इन रूल्स को शुरूआती दिनों से ही क्लियर रखेंगे, तो आपका बच्चा समय के साथ उन्हें मानना सीख ही जाएगा.

बच्चे को आउटडोर एक्टिविटी में शामिल करें

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना कम कर दे, तो इसका बेस्ट तरीका है कि आप उसे घर से बाहर जाकर खेलने के लिए मोटिवेट करें. पार्क के जाकर दूसरे बच्चों के साथ खेलना, साइकिल चलाना या फिर दोस्तों के साथ समय बिताने से बच्चे का मेंटल और फिजिकल डेवलपमेंट के लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आपका बच्चा एक्टिव रहने लगता है तो उसका ध्यान अपने आप स्क्रीन से हटने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बदतमीजी से करता है आपसे बात? डांटने से नहीं, इस तरीके से आएगा सुधार

बच्चे के अंदर नई हॉबीज डेवलप करें

हर बच्चे के अंदर कोई न हो कोई स्पेशल टेलेंट जरूर होता है. किसी बच्चे को सिंगिंग का शौक होता है तो कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं जिन्हें ड्राइंग करना पसंद होता है. अगर आप बच्चे को स्मार्टफोन से दूर रखना चाहते हैं तो उसे इस तरह की हॉबीज में शामिल होने के लिए मोटिवेट करें. जब आप ऐसा करते हैं तो उसका मन नयी चीजों को करने में लगेगा और वह स्मार्टफोन से दूर रहना भी शुरू कर देगा.

स्मार्टफोन छीनने के बजाय प्यार से समझाएं

कई पैरेंट्स की यह आदत होती है कि वे गुस्से में आकर अपने बच्चे के हाथ से स्मार्टफोन छीन लेते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा और भी ज्यादा जिद्दी हो जाता है. अगर आप बच्चे को स्मार्टफोन से दूर रखना चाहते हैं तो उसे डांटने की जगह पर चीजों को प्यार से समझाना आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. अपने बच्चे को यह बताएं कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से उसके आंखों और दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. जब आपका बच्चा बातों को समझने लगेगा तो वह खुद भी अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी दिनभर खेलता रहता है ऑनलाइन गेम्स? गेमिंग की लत से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

The post क्या आपका बच्चा भी हर समय मोबाइल के लिए करता है जिद? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी स्मार्टफोन की लत appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment