लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोलकाता गोदाम हादसा:अब तक पांच की मौत, फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी; मालिक पर केस दर्ज, कुल तीन गिरफ्तार – West Bengal: Taratala Warehouse Collapse: Fir Lodged Against Owners, 3 Held, Cm Suvendu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे वेयरहाउस की छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एसएसकेएम अस्पताल में घायल कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। सरकारी अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि वेयरहाउस से लगभग 25 लोगों को बचाया गया। पांच लोगों की मौत हो गई है। 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज यहां चल रहा है। कुछ कर्मचारी अभी भी फंसे हुए हैं। वे जीवित हैं और हमने उनसे संपर्क कर लिया है। बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- VB-G RAM G: 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी राम जी एक्ट, ग्रामीण विकास योजनाओं में तालमेल के लिए सरकार की तैयारी

मामले में तीन गिरफ्तार, मालिक पर केस

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार शाम पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, इनकी पहचान परियोजना पर्यवेक्षक सैयद मोहम्मद गुलजार और दो श्रमिक आपूर्तिकर्ताओं मोहम्मद अताउल तथा सुभाष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक श्रमिकों में से एक के परिजनों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, गोदाम के मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच के तहत पुलिस ने भवन का स्वीकृत नक्शा और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि निर्माण कार्य और मंजूरी प्रक्रिया में कोई अनियमितता तो नहीं हुई। कोलकाता पुलिस की जासूसी शाखा और अन्य विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोदाम निर्माण को कोलकाता नगर निगम से मंजूरी मिली थी। अब यह जांच की जा रही है कि क्या निर्माण नियमों का उल्लंघन हुआ था और ऐसे ढांचे को अनुमति कैसे दी गई। मामले में मंजूरी देने वाले अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

सीएम शुभेंदु ने घटनास्थल का किया दौरा

इससे पहले दिन में, सीएम शुभेंदु ने कई मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की निगरानी की थी। इसके बाद सीएम ने कहा था कि यह घटना बन रहे गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान की वजह से हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि बिल्डिंग प्लान को इस साल 17 जनवरी को मंजूरी मिली थी। शुरू में केएमसी के इंजीनियरों ने कहा कि बिल्डिंग प्लान में गड़बड़ी है। इंजीनियर आज बाद में हमें एक डिटेल्ड रिपोर्ट भेजेंगे। मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी पहचान बेहरा ब्रदर्स के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें- TN: तमिलनाडु में स्वच्छ फूड स्ट्रीट और मुफ्त टाइफाइड टीकाकरण की शुरुआत, विजय सरकार ने इन छह जिलों में की घोषणा

केएमसी इलाके में कमर्शियल निर्माण पर लगी रोक

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने आगे कहा कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) इलाके में बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम 31 जुलाई तक बंद रहेगा। सीएम ने कहा कि आज की घटना के बाद, मैंने केएमसी को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम रोक दिया जाए। हम उनके बिल्डिंग प्लान, साइट प्लान और साइट पर जाकर जांच करेंगे। जिनके डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाएंगे, वे 1 अगस्त से काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कपड़े सुखाने वाली रस्सी बनी काल:डोर में गला फंसने से युवक की मौत, छत पर प्रेमिका से मिलने गया था लड़का – Youth Dies After Neck Gets Caught In Clothesline

Delhi Accident:मध्य दिल्ली में दो कारों की टक्कर, दो विधायक समेत छह घायल, पुलिस ने शुरू की जांच – Two Cars Collide In Central Delhi Six Injured Including Two Mlas

Miss Universe India 2026:उर्वशी रौतेला को नई विजेता का इंजतार, सेलिना जेटली ने कहा- अपना अच्छा वर्जन बनें – Urvashi Rautela To Celina Jaitly And Rhea Sangha Share Vision At Miss Universe India 2026

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या:वारदात के बाद घर में ही नहाए और खाया-पीया, छह घंटे बाद आरोपी हुए फरार – Murder Of Hindu Family In Bangladesh: After Crime, Accused Bathed And Ate Inside House; Fled After 6 Hrs

वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान:एक साल पहले बच गया था युवक, Iphone की जिद्द में उजड़ गया पूरा परिवार! – Maharashtra Teen Same Cliff Suicide Attempt Iphone Emi Dispute Family Death

Rohullah Mehdi:ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ यह अभिनेता, शाहिद कपूर के साथ कर चुका है काम; पुलिस ने शुरू की जांच – Rohullah Mehdi Who Worked In Shahid Kappor Film Deva Arrested In Drug Trafficking Case

Leave a Comment