मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और फिल्ममेकर-एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने बताया है कि उन्हें कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। मेधा ने अपने इलाज के सफर के बारे में बात की और उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने जिंदगी के इस मुश्किल दौर में उनका साथ दिया।
साथ और प्यार देने के लिए लोगों का जताया आभार
मेधा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अस्पताल से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। मेधा ने अपने नोट में बताया कि उन्होंने अपने इलाज का एक स्टेज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इस अनुभव को याद करते हुए, उन्होंने बीमारी के बजाय उस दया और प्यार पर ध्यान देने का फैसला किया जो उन्हें इस सफर के दौरान मिला। उन्होंने लिखा, ‘जैसे-जैसे मेरे इलाज का एक चरण खत्म हो रहा है और मेरा जन्मदिन पास आ रहा है।
मैं पीछे मुड़कर देख रही हूं। बीमारी का पता चलने, सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन पर नहीं, बल्कि मुझे उस कृपा और प्यार की याद आ रही है जो मुझे मिला। पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास हुआ कि वे सब महज इत्तेफाक नहीं थे। वह भगवान का मेरा हाथ थामने का तरीका था। इस सफर के दौरान मुझे एहसास हुआ कि भगवान हमेशा हमारे सामने किसी दिव्य रूप में नहीं आते।
View this post on Instagram
वो मेरी जिंदगी में मेरे गुरुओं, डॉक्टरों, नर्सों, परिवार, दोस्तों और यहां तक कि ऐसे लोगों के रूप में आए, जो कभी अजनबी थे लेकिन बाद में मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुए।


