लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल में ईडी की कार्रवाई पर बवाल:पूर्व Cm विजयन के समर्थकों ने अफसरों को घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ से तनाव – Cpi(m) Workers Attack A Vehicle Of Ed Officials In Thiruvananthapuram

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के बाद राज्य में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। सीएमआरएल मामले में चल रही तलाशी के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी के वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

पुलिस और ईडी के अधिकारियों पर हमला

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हेलमेट, प्लास्टिक की बोतलें और पत्थर फेंके। इसके आलावा तिरुवनंतपुरम में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों के एक वाहन पर हमला कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह ईडी की तलाशी शुरू होने के बाद से ही पिनराई विजयन और उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। तलाशी अभियान के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आवास के बाहर जमा हो गए और केंद्र की भाजपा नीत सरकार तथा ईडी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट के जरिए परिसर में घुसने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।  

ईडी ने कई जगहों  पर ली तलाशी

ईडी ने केरल में जांच के तहत कई जगहों पर तलाशी ली है, जिनमें पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और राज्य के पूर्व मंत्री व दामाद पीए मोहम्मद रियास के घर शामिल हैं। इन तलाशी अभियानों ने तुरंत ही एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी ने इन छापों की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों के ज़रिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। एक बयान में, पार्टी ने कहा कि इन छापों का मकसद विजयन और सीपीआई (एम) को डराना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुर्खियां:इसरो के उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण, आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम; तेल की कीमत में फिर तेजी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

मस्क की ‘साइबरकैब’ में नहीं होगा स्टीयरिंग:फिर कैसे रुकेगी गाड़ी? अमेरिका में शुरू हुई नई सेवा – Musk Launches Steering-wheel-free Taxi Service In Bet Riders Lose ‘no Control’ Fears, Hop Inside

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या? – Chatgpt Water Consume Altman Says California Almond 38000 Queries What Else Does The Claims Say Know Concerns

भारतीय रेल:10 सितंबर से 36 दिन का ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदलेगा और कुछ रद्द; यात्रा से पहले कर लें पता – Indian Railways: 36-day Block Starting September 10; Routes Of Several Trains To Change, And Some To Be Cancel

लेह:लद्दाख के सातों जिलों में अब होगी हिल काउंसिल, एलजी की मंजूरी; चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने के हालात – All Seven Districts Of Ladakh Will Now Have Hill Councils; Lg Grants Approval.

दिल्ली:श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – Online Application Process For Shri Dorilal Agarwal National Scholarship For Meritorious Students 2026 Begun

Leave a Comment