लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केन-बेतवा आंदोलन:आमरण अनशन पर बैठे अमित भटनागर अस्पताल पहुंचे, आंदोलनकारियों का आरोप- प्रशासन ने जबरन उठाया – Chhatarpur-ken-betwa-link-project-amit-bhatnagar-hunger-strike-police-action-divya-ahirwar-mp-n

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर बलपूर्वक कार्रवाई का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि बिगड़ते स्वास्थ्य और खराब मौसम को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए।

आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि मैं न तो ड्रिप लगवाऊंगा और न ही कुछ खाऊंगा। मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा। यदि मुझे जबरन कुछ खिलाने या ड्रिप चढ़ाने की कोशिश की गई, तो मैं पानी पीना और सांस लेना भी छोड़ दूंगा।

आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने विस्थापितों की जान की परवाह किए बिना आंदोलनकारियों को बलपूर्वक हटाया। उनका कहना है कि आदिवासी महिलाएं अपने बच्चों के साथ नदी पार कर रही थीं और उसी दौरान प्रदर्शन भी कर रही थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन पकड़कर हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- एमपी: दादी ने 20 दिन की मासूम पोती का गला घोंटकर की हत्या, पहले झाड़-फूंक की कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह

दिव्या ने कहा कि परिवार और बुजुर्ग माता-पिता की समझाइश के बावजूद अमित भटनागर अपने अनशन पर अड़े हैं। यदि लोकतंत्र, संविधान और अपने हक-अधिकार की बात करना गुनाह है, तो यह गुनाह केवल अमित भटनागर ही नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला हर युवा बार-बार करेगा।

प्रशासन ने जारी किया बयान


इधर, बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने बयान जारी कर कहा कि ग्राम कुपी स्थित बराना नदी के पास प्रदर्शन कर रहे अमित भटनागर और उनके कुछ साथियों की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने लगी थी। उन्हें समझाइश देकर पुलिस की सहायता से बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

एसडीएम ने बताया कि लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रदर्शन में शामिल पन्ना जिले के अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बस के माध्यम से सुरक्षित पन्ना रवाना कर दिया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर लुटाया प्यार:रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की खूबसूरत तस्वीर – Cricketer Arshdeep Singh Wished Girlfriend Samreen Kaur Happy Birthday Through A Series Of Pictures

बॉन्ड यील्ड में उछाल:ब्याज दर और महंगाई के नजरिए में बड़ा बदलाव, जानिए इसका क्या होगा असर – Bond Yield Surge: A Major Shift In Interest Rate And Inflation Outlook

ह्यूंदै की बेयॉन-आधारित नई क्रॉसओवर एसयूवी की डिटेल्स लीक:क्रेटा से नीचे रखी जाएगी, कितनी हो सकती है कीमत? – Hyundai Bayon-based Crossover Suv Leaked Specs: Check Expected Price, Design And Engine Options

तिब्बत बाढ़:चीन ने लापता भारतीयों की पहचान के लिए मांगे डीएनए नमूने, दूतावास ने बताया- कैसे देनी है जानकारी? – China Sought Dna Samples For Missing Indian Nationals Following Devastating Tibet Flood

सत्य निकेतन हादसा:pg लेने से पहले कैसे समझें कि बिल्डिंग मजबूत है या नहीं? इन 8 बातों का रखें खास ध्यान – Safety Tips For Pg And Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In

बिग बॉस 20:सलमान खान के शो पर किसने कसा तंज? 20वें सीजन को ‘फ्लॉप’ बताकर साधा निशाना – Asim Riaz Calls Bigg Boss 20 Flop Season In A Now Deleted Social Media Post Remark Drew Online Backlash

Leave a Comment