लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किस्तों में बढ़ा रहे दाम:’जनता की जेब पर लगातार वार’, ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी – Continuous Attack On The Public’s Pockets, Rahul Gandhi Lashed Out At The Centre Over Rising Fuel Prices

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चुपचाप डाका डाल रही है।

राहुल ने क्या कहा?

विपक्षी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार ईंधन के दाम किस्तों में बढ़ा रही है, ताकि आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ पड़ता रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम 8 रुपये तक बढ़ा दिए गए।

खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में हर बढ़ोतरी घरेलू बजट पर सीधा असर डालती है और इसका प्रभाव पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। खड़गे ने आरोप लगाया कि किसान से लेकर छोटे उद्योगों तक हर वर्ग भाजपा सरकार की लूट का बोझ झेल रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बढ़े?

बीते कुछ दिनों में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया।

जानकारों के मुताबिक वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत पर पड़ सकता है, जिससे खुदरा महंगाई और घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fifa Wc:फ्रांस के ओलीसे ने पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; इंग्लैंड के बेलिंगहम ने की माराडोना की बराबरी – Michael Olise Breaks Pele 56-year Fifa World Cup Assist Record, Jude Bellingham Equals Maradona Record

राजोरी-पुंछ में भारी बारिश से तबाही:बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की मौत, उफान पर नदी; सैकड़ों वाहन भी लापता – Heavy Rainfall Triggered A Flash Flood In Rajouri District Causing Dharhal River To Overflow

Up Elections:सुरक्षित सीटों की चारदीवारी लांघेंगे दलित, बसपा के मूल वोट बैंक को हथियाने की जंग बनेगी कारण – Up Elections 2026 Dalits To Break Confines Of Reserved Seats After Sp And Congress

‘तलवार हमारी और गला आपका होगा’:कट्टरपंथी गुट ने पेजेशकियन को दी चेतावनी; क्या ईरान में बढ़ेगा सत्ता संघर्ष? – Us Blade Your Throat Iran Hardliners Turn On Leaders Amid Coup Claims After Khamenei Death

Bar Council:कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या? – Bar Council Of India Bans Lawyers From Making Reels Inside Court Premises New Social Media Guidelines

सांप से डसवाकर पति का कत्ल:पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ी थी दामिनी, मौत के बाद प्रेमी संग किया था ये काम – Meerut Snake Murder Husband Murdered By Snakebite Wife Damini Insisted Against Post-mortem Lover Tushar

Leave a Comment