- घर सेवाओं के लिए ऐप्स का उपयोग बढ़ा, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स।
- Urban Company, Pronto, Snabbit के यूजर्स में वृद्धि देखी गई।
- नए प्लेटफॉर्म्स Pronto, Snabbit तेजी से यूजर्स जोड़ रहे हैं।
- बुकिंग्स में भी भारी उछाल, ऐप्स की मांग बढ़ी।
Home Services Apps Growth: शहरों में अब घर से जुड़ी छोटी-बड़ी सेवाओं के लिए लोग तेजी से ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. कामवाली, प्लंबर, मैकेनिक जैसे सर्विस के लिए लोग इन ऐप्स का सहारा ले रहे हैं. यही वजह है कि इंस्टेंट होम सर्विस प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स तेजी से बढ़े हैं. अब हर महीने 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं.
मनीकंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, Urban Company, Pronto और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म्स के कुल मंथली एक्टिव यूजर्स मार्च में करीब 10.4 मिलियन (1.04 करोड़) तक पहुंच गए. इनमें Urban Company के लगभग 6.5 मिलियन (65 लाख), Pronto के 2.7 मिलियन (27 लाख) और Snabbit के करीब 1.2 मिलियन (12 लाख) यूजर्स शामिल हैं.
नए प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती पकड़
- Morgan Stanley की रिपोर्ट बताती है कि Urban Company अभी भी यूजर्स के मामले में सबसे आगे है. हालांकि, नए प्लेटफॉर्म्स भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
- मार्च के आंकड़ों में Pronto का ऐप डाउनलोड शेयर 43 प्रतिशत रहा है. जो Urban Company के 31% और Snabbit के 26% से ज्यादा है. इससे साफ है कि Pronto तेजी से नए यूजर्स जोड़ रहा हैं.
नए खिलाड़ी बना रहे अपनी जगह
- रिपोर्ट के मुताबिक Pronto और Snabbit दोनों पर यूजर एक्टिविटी लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में इनके मंथली और डेली यूजर्स का हिस्सा भी ऊपर गया है.
- इससे साफ समझ आता है कि जहां बड़े प्लेटफॉर्म्स अभी भी मजबूत हैं. वहीं नए खिलाड़ी भी तेजी से आगे बढ़ते हुए मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं.
बुकिंग्स में भी दिखी तेज बढ़त
इस सेगमेंट में सिर्फ यूजर्स ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि बुकिंग्स की संख्या भी तेजी से ऊपर गई है. Urban Company ने मार्च में जानकारी दी थी कि उसका InstaHelp प्लेटफॉर्म लॉन्च के कुछ ही समय में हर महीने 10 लाख (1 मिलियन) बुकिंग्स का आंकड़ा पार कर चुका है.
वहीं Pronto रोजाना करीब 18,000 बुकिंग्स संभाल रहा है. जिससे महीने का आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा ऑर्डर तक पहुंच जाता है. Snabbit भी तेजी से बढ़ रहा है और उसने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही 10 लाख (1 मिलियन) मंथली बुकिंग्स के करीब पहुंच सकता है.
मुनाफे को लेकर सवाल
इस सेक्टर की तेजी से ग्रोथ ने निवेशकों का भरोसा तो बढ़ाया है. हालांकि, अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या ये इंस्टेंट होम सर्विस प्लेटफॉर्म्स लंबे समय तक अच्छे मुनाफे के साथ चल पाएंगे या नहीं.
यह भी पढ़ें:
34 साल की वफादारी और सुबह 6 बजे का ‘Exit’ ईमेल, ओरेकल कर्मचारी का भावुक पोस्ट वायरल

