लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कल का मौसम:तीन दिन जलेगा दिल्ली-ncr, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी; ठंड की तलाश में पहाड़ की तरफ भाग रहे लोग – Delhi Weather Delhi Temperature News In Hindi Yellow Alert For Heatwave For Three Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसमी औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी मौसमी औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।




delhi weather delhi Temperature news in hindi Yellow Alert for heatwave for three days

गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान
– फोटो : अमर उजाला


तीन दिन लू का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मौसम स्टेशनों पर रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लोधी सड़क पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से तापमान का अंतर 2.3 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें तेज सतही हवाएं और दोपहर व शाम को लू चलने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


delhi weather delhi Temperature news in hindi Yellow Alert for heatwave for three days

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : अमर उजाला


न्यूनतम तापमान और आर्द्रता

अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 27.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी सड़क में 26.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। सामान्य न्यूनतम तापमान से अंतर माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस से प्लस दो डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन भर सापेक्ष आर्द्रता 37 फीसदी से 18 फीसदी के बीच रही।


delhi weather delhi Temperature news in hindi Yellow Alert for heatwave for three days

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
– फोटो : जी पाल


वायु गुणवत्ता की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 205 रहा। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 तक एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’ और 201 से 300 ‘खराब’ होता है। 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।


delhi weather delhi Temperature news in hindi Yellow Alert for heatwave for three days

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
– फोटो : जी पाल


राहत के लिए पहाड़ों की ओर दौड़े

दिल्ली में पड़ रही गर्मी ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस से परेशान लोग अब राहत की तलाश में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत ठंडी जगहों का रुख कर रहे हैं। मसूरी, नैनीताल, मनाली और शिमला के साथ साथ हरिद्वार और ऋषिकेश भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pm Modi Aus-nz Visit Live:ऑस्ट्रेलिया-भारत के मजबूत संबंधों पर पीएम मोदी का जोर; न्यूजीलैंड जाने की भी योजना – Pm Modi Australia New Zealand Visit Live Updates Melbourne Cricket Stadium Big Bash League In India Albanese

Mcg में छाए पीएम मोदी:लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर – Pm Modi, Albanese At Mcg Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-australia Sports Collab

The Bonus Market Update:बाजार की छलांग; सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Upates

फीफा विश्व कप में कल क्या हुआ और आज क्या?:फ्रांस सेमीफाइनल में, अब स्पेन-बेल्जियम महामुकाबले पर दुनिया की नजर – Fifa World Cup 2026: France Reach Semis, Spain And Belgium Set For Blockbuster Quarter-final

West Asia Tension Live:’ट्रंप को मारने की योजना बना रहा था ईरान’, इस्राइल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा – West Asia Tension Live Update Iran Us War Hormuz Strait Centcom Strikes Irgc Tehran Trump Pezeshkian Araghchi

Gurugram Encounter:सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर पर फायरिंग से जुड़ा नांदल गैंग, अब मुठभेड़ में चार शूटर ढेर – Four Shooters From The Deepak Nandal Gang Killed In A Police Encounter In Gurugram

Leave a Comment