लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कल का मौसम:गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, सावधान अगले सात दिन जला देंगे; गर्म हवा ने दिल्ली को बनाया भट्ठी – Heat In Delhi Breaks 15-year Record Orange Alert For Heatwave Issued For One Week

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्लीवासी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं ने राजधानी को आग की भट्ठी बनाया हुआ है। आलम यह है कि बीते बुधवार की रात ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार छठे दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ।




Heat in Delhi Breaks 15-Year Record Orange Alert for Heatwave Issued for One Week

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
– फोटो : जी पाल


अभी नहीं मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल थे, जहां रात में सबसे ज्यादा गर्म मौसम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि गर्म रात तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हालांकि, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आने वाले दिनों में भी इस भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।


Heat in Delhi Breaks 15-Year Record Orange Alert for Heatwave Issued for One Week

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
– फोटो : जी पाल


एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा जाएगा 46 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 से 27 मई तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। इस अवधि में तेज और झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिनकी गति सामान्य रूप से 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि दिन के समय यह 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।


Heat in Delhi Breaks 15-Year Record Orange Alert for Heatwave Issued for One Week

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू और चिलचिलाती धूप से आपने आप को बचते लोग अपने चेहरे और सिर को गमछे से ढं
– फोटो : जी पाल


लगातार बढ़ रहा तापमान

11 मई—37.5

12 मई—39

13 मई—39.2

14 मई—40.6

15 मई—39.8

16 मई—40.8

17 मई—41.9

18 मई—43.4

19 मई—45.1

20 मई—44.5

21 मई—41.7


Heat in Delhi Breaks 15-Year Record Orange Alert for Heatwave Issued for One Week

दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
– फोटो : अमर उजाला


आरएमएल अस्पताल में आए इस सीजन के पहले लू के दो मरीज

बृहस्पतिवार को इस सीजन के पहले दो लू लगने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामले राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में दर्ज हुए है। पहला मामला पश्चिम बंगाल के 24 वर्षीय छात्र का है। उसे गंभीर हालत में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, छात्र ट्रेन में सफर कर रहा था। सफर के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे देर रात करीब पौने दो बजे आरएमएल अस्पताल लाया गया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेर-ए-पंजाब टी20:गिल ने अपने जिगरी दोस्त के ओवर में ठोके 6…4…6; फिर अभिषेक शर्मा ने ऐसे लिया बदला; जानें – Shubman Gill Hits Abhishek Sharma For 6, 4, 6 Before Punjab Teammate Strikes Back

मणिपुरी संगीतकार की हत्या:राहुल बोले- शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे; सीसीटीवी में क्या? – Chongtham Vikram Singh Murder Cctv Rahul Gandhi Mha

द पैराडाइज:क्या फिर टली नानी की अगली फिल्म? मेकर्स ने लगाया अटकलों पर विराम; जारी किए नए पोस्टर्स – Nani Starrer The Paradise Poster And Release Date Out

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:खुलासे में भी झोल, बेटे को साजिश में शामिल माना पर गिरफ्तारी क्यों नहीं? – Kanpur Murder Case Discrepancies In Solve Of Medicine Trader Murder Case Son Deemed Complicit In Conspiracy

भोपाल कमिश्नर का बड़ा फैसला:पुलिस लाइन के हवलदार से निरीक्षक तक को मिली केस डायरी, अब तय होगी जवाबदेही – Bhopal Major Administrative Shift As Case Diaries Handed To Police Personnel From Head Constable To Inspector

‘पहले पहचान जांचें, हनुमान चालीसा पढ़ें’:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर राणे का बड़ा बयान, विवाद क्यों? – Nitesh Rane Garba Muslim Entry Vhp Love Jihad Controversy

Leave a Comment