लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मणिपुरी संगीतकार की हत्या:राहुल बोले- शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे; सीसीटीवी में क्या? – Chongtham Vikram Singh Murder Cctv Rahul Gandhi Mha

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चोंगथम विक्रम सिंह मणिपुर के एक प्रसिद्ध संगीतकार, अपने घर के बाहर कुछ लोगों से शोर कम करने के लिए कहने नीचे गए थे। उन्हें इसके लिए पीट-पीटकर मार डाला गया। एक पिता की अपने ही घर के बाहर, अपने ही देश की राजधानी में हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद आज दिल्ली में रहने वाला हर पूर्वोत्तर परिवार एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या हम यहां सुरक्षित हैं? 

राहुल गांधी ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे हैं? मामले की तेजी से जांच होनी चाहिए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। राहुल गांधी ने यह बात मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कही।

विक्रम सिंह की मौत कैसे हुई?

54 वर्षीय चोंगथम विक्रम सिंह दिल्ली के किलोकरी गांव में रहते थे। वह पिछले 17 साल से दिल्ली में निजी संगीत शिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह कचरा फेंकने के लिए नीचे गए थे। वहां उन्होंने अपने किराए के फ्लैट के बाहर आठ लोगों को शोर और हंगामा करते देखा। ये लोग आसपास के दो ढाबों से जुड़े कर्मचारी बताए गए हैं। विक्रम ने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद विवाद हुआ और वह अपने घर की तरफ भागे। समूह ने उनका पीछा किया और तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। आरोप है कि वहां गलियारे में उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा गया।

सीसीटीवी में क्या दिखा?

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कथित आरोपी हमले के बाद इमारत से नीचे जाते दिखाई दे रहे हैं।  मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी यह फुटेज साझा किया है। विक्रम के परिवार ने उन्हें ओखला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया था। वहां सोमवार सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सनलाइट कॉलोनी थाने को सोमवार तड़के 1:38 बजे हमले की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें: शोर रोकने निकले थे विक्रम, लौटकर नहीं आए: दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, आखिर हुआ क्या?

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक 15 वर्षीय लड़के को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भारत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, विजय, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा और मन्नू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें चार लोग डिलीवरी वर्कर और दो ढाबों में पैकेजिंग का काम करते थे। मन्नू एक पिज्जा कियोस्क पर काम करता था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पड़ोसी ने क्या कुछ कहा?

विक्रम सिंह की पड़ोसी और प्रत्यक्षदर्शी संदहम नेरोदा देवी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। उन्होंने कहा कि विक्रम को वह करीब आठ साल से जानती थीं। वह बहुत अच्छे इंसान थे और बेवजह किसी से विवाद नहीं करते थे। नेरोदा के मुताबिक, शोर-शराबे को लेकर विक्रम ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद कुछ लोग ऊपर गए और उनके साथ मारपीट की।

विक्रम के परिवार के साथ मौजूद संगीता देवी ने बताया कि घटना से परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि करीब सात-आठ लोग विक्रम के पीछे ऊपर तक गए और घर के बाहर उन पर हमला किया। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले। संगीता ने कहा कि इस घटना के बाद नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ गया है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

पूर्व मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने विक्रम सिंह की मौत पर दुख जताया और दिल्ली पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ‘प्रसिद्ध मणिपुरी गिटारिस्ट और पश्चिमी संगीत के अग्रणी श्री चोंगथम विक्रम सिंह के दुखद निधन से बेहद दुखी हूं और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में उनके घर के पास कथित तौर पर उन पर हुए हमले को लेकर बेहद चिंतित हूं।  विक्रम सिंह का संगीत में अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका असमय निधन उनके परिवार, संगीत जगत और मणिपुर के लोगों के लिए बड़ी क्षति है।’ उन्होंने आगे कहा, “घटना से जुड़े सबूत अब सामने आ रहे हैं। मैं दिल्ली पुलिस से जल्द और उचित कार्रवाई करने, मामले की पूरी जांच करने और जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोजगार:ऑटो, हेल्थकेयर और रिटेल ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में 14 फीसदी की शानदार वृद्धि – Auto, Healthcare, Retail Drive 14% White-collar Hiring Growth In August: Report

नशे में गर्भवती पत्नी की हत्या:झगड़ों से परेशान होकर मायके चली गई थी हरप्रीत, मनाकर लाया और फिर मार डाला – Man In Burj Littan Village Ludhiana Accused Of Beating His Three Month Pregnant Wife To Death

शेर-ए-पंजाब टी20:गिल ने अपने जिगरी दोस्त के ओवर में ठोके 6…4…6; फिर अभिषेक शर्मा ने ऐसे लिया बदला; जानें – Shubman Gill Hits Abhishek Sharma For 6, 4, 6 Before Punjab Teammate Strikes Back

द पैराडाइज:क्या फिर टली नानी की अगली फिल्म? मेकर्स ने लगाया अटकलों पर विराम; जारी किए नए पोस्टर्स – Nani Starrer The Paradise Poster And Release Date Out

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:खुलासे में भी झोल, बेटे को साजिश में शामिल माना पर गिरफ्तारी क्यों नहीं? – Kanpur Murder Case Discrepancies In Solve Of Medicine Trader Murder Case Son Deemed Complicit In Conspiracy

भोपाल कमिश्नर का बड़ा फैसला:पुलिस लाइन के हवलदार से निरीक्षक तक को मिली केस डायरी, अब तय होगी जवाबदेही – Bhopal Major Administrative Shift As Case Diaries Handed To Police Personnel From Head Constable To Inspector

Leave a Comment