लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कर्नाटक में शर्मनाक कृत्य:हावेरी में तोड़ी गई बापू की प्रतिमा; दोषियों को पकड़ने के लिए Cctv खंगाल रही पुलिस – Karnataka: Miscreants Vandalise Mahatma Gandhi’s Statue In Haveri; Police Probe Initiated

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक के हावेरी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया है। यह घटना महात्मा गांधी रोड पर हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय गांधी जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें – Prez Lee India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

हावेरी एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही हावेरी की एसपी यशोदा वंतगोडी और शहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का निरीक्षण किया। पुलिस ने करीब 2 फीट ऊंची इस क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है, ताकि आगे की जांच की जा सके।

मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, लोगों में आक्रोश

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां का कैमरा बंद पाया गया, जिससे जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

यह भी पढ़ें – Astronaut Bihu Dance Video: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का बिहू डांस वायरल, हिमंत बोले-असम संस्कृति वैश्विक मंच पर

अन्य राज्यों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं

वहीं, इससे पहले मार्च महीने में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भी ऐसी ही तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। उस मामले में भी लोगों ने विरोध जताया था और कई संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल हावेरी की इस घटना में पुलिस जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चांदी उछली, सोना धड़ाम:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, दिल्ली में आज कीमती धातुओं के भाव क्या? – Gold Prices Fall, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप:इंग्लैंड के खिलाफ सस्ते में सिमटा, सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंचे – England Vs Pakistan 3rd Test 1st Day Match Updates Scorecard Babar Azam, Joe Root Edgbaston, Birmingham

महिला एशिया कप:मंधाना के पास सूजी बेट्स को पीछे छोड़ने का मौका, टी20 में नंबर एक बनने से महज इतने रन दूर – India W Vs Bangladesh Women Asia Cup Semi Final Smriti Mandhana On Verge Of Top In Most Runs In Wt20is Chart

निकाय चुनाव में डीडवाना और नागौर में बवाल:विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की; फर्जी मतदान के आरोप में पथराव – Rajasthan Civic Body Elections Violence Mla Yunus Khan Pushed In Didwana Stone-pelting In Nagaur

सचिन के पहले वनडे शतक की कहानी:आज ही के दिन तेंदुलकर ने खेली थी ऐतिहासिक पारी, जानें उस मैच का पूरा हाल – Onthis Day In 1994 The Legendary Sachin Tendulkar Scored His Maiden Odi Century Know Match Scorecard

भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी!:स्कोडा-फॉक्सवैगन और Jsw ग्रुप के बीच क्या डील हुई है? जानें पूरी डिटेल्स – Skoda-volkswagen And Jsw Join Hands: German Giant Aims To Scale Up India Operations With New Strategic Partner

Leave a Comment