लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कर्नाटक:बंगलूरू में सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, चार बच्चों समेत परिवार के छह लोग झुलसे; कैसे हुआ हादसा? – Bengaluru House Fire: Family Members Including Children Injured In Lpg Leak, News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बंगलूरू के नयनदहल्ली इलाके में शनिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। हादसा विनायक लेआउट स्थित किराये के मकान में हुआ। परिवार मूल रूप से रायचूर का रहने वाला है और बंगलूरू में किराये के घर में रह रहा था।

चार बच्चों समेत छह लोग घायल

पुलिस ने घायलों की पहचान करिलिंगप्पा (40), उनकी पत्नी लक्ष्मम्मा (42), चैतरा (11), बसवा (9) और तीन वर्षीय जुड़वां बहनों गीता और गिरिजा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद अचानक आग भड़क गई और परिवार के सभी छह सदस्य इसकी चपेट में आ गए। आग में उन्हें झुलसने की चोटें आई हैं।

अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे की सूचना मिलने के बाद चंद्रा लेआउट पुलिस थाने के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि एलपीजी रिसाव किस वजह से हुआ और आग कैसे भड़की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा में जोनिंग नियम बदलने की तैयारी:अब जमीन पर क्या नहीं कर सकेंगे, सरकार तय करेगी सूची – Haryana Prepares To Revise Zoning Rules: Government To Determine List Of Prohibited Activities On Land

महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती:हिंगोली में तीन घंटे के भीतर दो बार लगे भूकंप के झटके, नांदेड़ तक हलचल – Maharashtra Earthquake: Two Tremors Hit Hingoli In Three Hours, Strong Shaking Felt In Nanded; What Happened?

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती:मलयेशिया से होगा सामना, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर नजरें – India Vs Malaysia Men’s Hockey Team Asian Games 2026 Final Match Preview And Stats In Hindi

एआई ने दिखाया कमाल: 100 प्रतिशत सटीकता से किए अकाउंटिंग के काम, क्या खतरे में है इंसानी अकाउंटेंट्स की नौकरी? – Ai Beats Certified Accountants, Claude Opus 5 Scores 100% Accuracy New Study

यूपी:कांग्रेस ने आखिर क्यों बदला प्रदेश अध्यक्ष, सपा-कांग्रेस गठबंधन में बाधक बन रहे थे अजय राय? जानिए कहानी – Up: Why Did Congress Change Its State President? Was Ajay Rai Becoming A Hindrance To The Sp-congress Alliance

सलमान खान:’कमाल कर दिया पायलट जी… वेल डन ब्रो’; कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल भाईजान, किया सलाम – Salman Khan Praises Captain Smit Machhar Bravery Shares Post Offers Heartfelt Salute Says Well Done Bro

Leave a Comment