लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कर्ज जाल में फंसा Pak:अब पैसे जुटाने का तरीका बदला; चीन के पूंजी बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड – Pakistan Issues First-ever Panda Bond In China To Raise Usd 250 Million

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब कर्ज जाल में बुरी तरह फंस गया है। एक बार फिर वह पैसे जुटाने के लिए वह अपने सदाबहार मित्र चीन के पास पहुंचा है। हालांकि, इस बार उसका पैसे जुटाने का तरीका बदल गया है। दरअसल, पाकिस्तान ने पहली बार चीन के घरेलू पूंजी बाजार में पांडा बॉन्ड जारी किया है और 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ ही उसका चीन के पूंजी बाजार में औपचारिक रूप से प्रवेश हो गया है। 

पांडा बॉन्ड क्या है?

पांडा बॉन्ड चीन की मुद्रा रेनमिनबी (आरएमबी) में जारी किया जाता है। इसे कोई विदेशी संस्था, संप्रभु सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन या बहुराष्ट्रीय कंपनी चीन के घरेलू पूंजी बाजार में बेचती है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने गुरुवार को बताया कि इस बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत ब्याज दर रखी गई है। इसकी अवधि तीन साल की है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यह पहला पांडा बॉन्ड तीन साल की निश्चित ब्याज दर वाला वित्तीय साधन है। यह चीन के घरेलू पूंजी बाजार में पाकिस्तान का पहला रिनमिनबी आधारित सरकारी बॉन्ड है। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने अंतराष्ट्रीय निवेशकों की नजरों के बीच पाकिस्तान ने 75 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए यूरो बॉन्ड जारी किया था। 

सऊदी से पैसे लिए और यूएई को लौटाए

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद को सऊदी अरब से अतिरिक्त तीन अरब डॉलर की जमा राशि भी मिली और उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 3.4 अरब डॉलर लौटाए। इसके अलावा, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी 1.3 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिली है।

वित्त मंत्रालय के सलाहकार ने क्या कहा?

यह घटनाक्रम वित्त मंत्री औरंगजेब के चीन रवाना होने के एक दिन बाद सामने आया, जहां वह पाकिस्तान के पहले पांडा बॉन्ड जारी करने के समारोह में शामिल होने गए थे। एक बयान में खुर्रम शहजाद ने कहा कि 1.75 अरब आरएमबी (करीब 25 करोड़ डॉलर) के इस पांडा बॉन्ड को निवेशकों की जबरदस्त मांग मिली। इसके लिए 8.8 अरब आरएमबी (लगभग 1.26 अरब डॉलर) से अधिक की बोली लगी, जिससे यह पांच गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।

ये भी पढ़ें: व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

बयान में कहा गया कि पहले चरण की मांग ही पाकिस्तान के पूरे प्रस्तावित पांडा बॉन्ड कार्यक्रम 7.2 अरब आरएमबी (करीब 1 अरब डॉलर) से ज्यादा रही। यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सुधार कार्यक्रमों पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दिखाता है। सलाहकार ने कहा कि यह केवल वित्त जुटाने का सौदा नहीं है, बल्कि इससे पाकिस्तान ने चीन के पूंजी बाजार में प्रवेश किया है और दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि पांडा बॉन्ड की सफलता से वैश्विक निवेशकों को यह मजबूत संदेश गया है कि पाकिस्तान की आर्थिक सुधार प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। बयान में यह भी कहा गया कि इस बॉन्ड जारी करने में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एएआईबी) का सहयोग मिला है।

अन्य वीडियो-

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में आतंकी हमला नाकाम:अमृतसर में Ied बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला – Terror Attack On Police Establishment In Amritsar Fail 690 Grams Of Ied Recovered

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

नीरज को निगल गई मौत की तार:काम का पहला दिन बना आखिरी, परिवार का हाल जान विधायक भी इंसाफ के लिए सड़क पर बैठीं – Man Dies After Contact With High-tension Line Traffic Jam At Jewar Lasts Five Hours

सुखबीर बादल पर हमले की Nia जांच की मांग:हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल? – Sukhbir Singh Badal Attack Harsimrat Kaur Badal Nia Probe Demand

‘बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए गए’:आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व Cm ममता का छलका दर्द, शुभेंदु सरकार को घेरा – Mamata Banerjee Condoles Tmc Leader Asish Banerjee Death Falsely Accused Mental Pressure

Ind Vs Sl:पडिक्कल ने द्रविड़-पुजारा की बराबरी की, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेलते हुए बनाया कीर्तिमान – India Vs Sri Lanka Devdutt Padikkal Stats 3rd Indian Batter With A 150 Plus Score Against Sri Lanka From No.3

Leave a Comment