लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने करियर के साथ-साथ अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. करिश्मा कपूर के पास कई प्रॉपर्टीज हैं. हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने मुंबई वाले घर को किराए पर दे दिया है. इसके जरिए वो हर महीने लाखों रुपये कमाएंगी. ये डील आधिकारिक तौर पर पिछले साल नवंबर 2025 में रजिस्टर की गई थी.

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना आशियाना
स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट रेंट पर दे दिया है. इस डील से एक्ट्रेस को हर महीने 5.51 लाख रुपये किराया मिलेगा, जबकि एक साल में इससे उनकी 66.12 लाख रुपये की कमाई होगी.

बता दें, बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे पसंदीदा और प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है. बांद्रा वेस्ट अपने प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स, हाई-स्ट्रीट मार्केट्स, मशहूर कैफे और रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ बैंडस्टैंड और कार्टर रोड जैसे सी-फेसिंग प्रोमेनेड के लिए भी जाना जाता है. यही वजह है कि ये इलाका प्रोफेशनल्स, परिवारों और बिजनेस से जुड़े लोगों की पहली पसंद माना जाता है.

ये भी पढ़ेंः नेशनल डॉक्टर्स डे: ‘डॉ प्रभात सिन्हा’ से ‘मुन्ना भाई’ तक, दर्शकों के दिलों में बस गए ऑन-स्क्रीन डॉक्टर के ये किरदार

20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया गया
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, हिल रोड स्थित ग्रैंड बे कॉन्डोमिनियम में मौजूद इस रिहायशी यूनिट का कारपेट एरिया 204.38 स्क्वायर मीटर (करीब 2,200 स्क्वायर फुट) है. डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. इस रजिस्ट्रेशन पर 17,100 रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई, जबकि 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लिया गया है.

पहले भी रेंट पर दे चुकी हैं घर
दिलचस्प बात ये है कि यही प्रॉपर्टी इससे पहले भी लीज पर दी जा चुकी है. IGR दस्तावेजों के अनुसार, नवंबर 2023 में इस यूनिट के लिए दो साल का रेंटल एग्रीमेंट हुआ था. उस समय पहले साल का मंथली किराया 5 लाख रुपये और दूसरे साल 5.25 लाख रुपये तय किया गया था. उस लीज के दौरान टोटल किराया 1.23 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ेंः August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

करिश्मा कपूर कपूर का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो हाल ही में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं. वहीं बड़े पर्दे पर करिश्मा आख़िरी बार फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में दिखाई दी थीं. ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ‘पेद्दी’ से ‘है जवानी..’ तक 25 फिल्मों को चटाई धूल, अब ‘राजा शिवाजी’ को देगी मात

नहीं टूटा कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता, ‘कॉकटेल 2’ एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शेयर की रोमांटिक फोटो

Kalki 2898 AD Sequel: प्रभास ने दिया बड़ा हिंट, ‘कल्कि 2’ में होने जा रही है आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री?

Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की ‘Toxic’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, जानें दुल्हन से लेकर वेन्यू की पूरी डिटेल

Alpha: आलिया भट्ट की 2 घंटे 20 मिनट की ‘अल्फा’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट

Leave a Comment