लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओडिशा:ngo कर्मियों को समझा बच्चा चोर, बदसलूकी मामले में अब तक 21 गिरफ्तार; Ncw ने मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट – Rayagada Ngo Workers Molestation Disrobing Case Ncw Seeks Action Taken Report From Odisha Dgp Many Arrested

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा राज्य महिला आयोग ने सोमवार को रायगढ़ा जिले में दो एनजीओ कर्मियों पर भीड़ के हमले के दौरान कथित छेड़छाड़ और कपड़े उतारने की घटना की शिकार महिला का बयान दर्ज किया। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस मामले में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से सात दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू ने कहा कि यह घटना कथित तौर पर “बच्चा चोर” होने की झूठी अफवाह के बाद हुई। आयोग ने प्राथमिकी (एफआईआर) का ब्योरा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत लगाए गए प्रावधानों, जांच की स्थिति और अब तक की गई गिरफ्तारियों की जानकारी मांगी है। आयोग ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई, पीड़िता को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधा, काउंसलिंग और पुनर्वास संबंधी जानकारी भी तलब की है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अन्ना हजारे का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- RTI नियमों बदलाव वापस नहीं लिए तो करूंगा अनशन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एनसीडब्ल्यू ने एनजीओ कर्मियों और इंटर्न की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों तथा सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता अभियानों के जरिए भीड़तंत्र की घटनाओं को रोकने के उपायों पर भी रिपोर्ट मांगी है। ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती ने बताया कि उन्होंने 22 वर्षीय महिला एनजीओ कर्मी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। महिला के साथ 16 जून की रात कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी और भीड़ ने उसके कपड़े उतार दिए थे।

मोहंती ने कहा, “मैंने पीड़िता से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसे न्याय मिलेगा तथा सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।” उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई, जिसने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। उधर, अपराध शाखा-सीआईडी की अपराध महिला एवं बाल प्रकोष्ठ (सीएडब्ल्यू एंड सीडब्ल्यू) ने भी मामले की जांच की निगरानी शुरू कर दी है।

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बोला था हमला

यह घटना 16 जून की रात कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के कंदुलगुड़ा गांव के पास हुई थी। उस समय दिल्ली की एक युवा महिला और गुजरात के उसके पुरुष सहयोगी, जो दोनों एक एनजीओ से जुड़े हैं, कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी से कालाहांडी जिले के थुआमुल रामपुर जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वे रायगढ़ा जिले के कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गए। वहां उन्हें कथित तौर पर बच्चा चोर समझ लिया गया और 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

इस बीच, पुलिस ने इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करने और अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कल्याणसिंहपुर में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च कल्याणसिंहपुर थाने से शुरू होकर स्टेट बैंक चौक तक गया। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने, अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की।

पुलिस ने अब तक 21 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीआईडी की आईजीपी शाइनी एस ने इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि उनका विभाग महिला एनजीओ कर्मी पर हुए हमले की जांच की निगरानी करेगा।

पुलिस कल्याणसिंहपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक कल्पना बेहरा पर हुए हमले की भी जांच करेगी। महिला एनजीओ कर्मी और उसके सहयोगी को बचाने की कोशिश के दौरान भीड़ ने उन पर भी हमला किया था। आईजीपी ने कहा कि कल्याणसिंहपुर में जो हुआ वह “बहुत बुरा” है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग, जिनमें कई कथित तौर पर नशे में थे, ने निराधार आरोपों के आधार पर महिला को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें: Bidadi Township Row: बिदादी टाउनशिप परियोजना पर बढ़ा सियासत, CM शिवकुमार ने कुमारस्वामी को चर्चा के लिए बुलाया

शाइनी एस ने स्थानीय युवक बलराम बाग की सराहना की, जिसने साहस दिखाते हुए महिला एनजीओ कर्मी को भीड़ से बचाया। उन्होंने कहा, “उसने एक उदाहरण पेश किया है और मुझे उम्मीद है कि समाज के बाकी लोग भी महिलाओं के प्रति ऐसी ही संवेदनशीलता और सम्मान दिखाएंगे।” आईजीपी ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें सार्वजनिक स्थान पर कुछ गलत दिखाई दे तो वे कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी तरह की हिंसा से बचें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Trisha:तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल – Trisha Krishnan Attended 80th Independence Day Celebrations With Tamil Nadu Cm Vijay Parents Video Viral

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

Independence Day 2026:हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, सभी जिलों में बनेंगे Msme पार्क; Cm ने किए कई बड़े एलान – Independence Day 2026 Jobs For One Lakh Youths Annually Msme Parks To Be Set Up In Every District Cm Announces

15 अगस्त विशेष :नोएडा के वह स्वतंत्रता सेनानी, जिन्हें मिली काला पानी की सजा, झेली चीन की प्रताड़ना – Independence Day Freedom Fighter From Noida Who Was Sentenced To Kala Pani

दस साल बाद Gen Z की वजह से बदला इंस्टाग्राम का वर्डमार्क?:कर्सिव हटाकर नया लुक पेश, जानें क्यों छिड़ रही बहस – Instagram Changes Wordmark After 10 Years, Users Blame Gen Z ?

Independence Day:विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा – Independence Day: Cm Yogi Hoists The Flag At The Vidhan Bhavan; Says We Must Remain Vigilant Against Forces Tr

Leave a Comment