लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑपरेशन शेरूवाली:आठवें दिन सेना को मिला आतंकी ठिकाना, सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद सामग्री जांच के लिए भेजी – Operation Sheruwali: Army Found Terrorist Hideout On The Eighth Day

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लश्कर-ए-तैयबा और पीएएफएफ से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में मंजाकोट क्षेत्र के डोरिमल जंगल में जुटी सेना को ऑपरेशन शेरूवाली के तहत शनिवार को आठवें दिन बड़ी सफलता मिली। रायन इलाके में आतंकियों का ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त किया गया। मौके से खाने-पीने का सामान, एक गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा और मिट्टी ढोने में इस्तेमाल होने वाला तसला (हेड पैन) बरामद हुआ है। आशंका है कि पाकिस्तानी कमांडो इलियास फौजी और अबू हमजा अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में मौजूद हैं।

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान बरामद सामग्री से पता चलता है कि इस ठिकाने का हाल ही में उपयोग किया गया है। आशंका है कि संदिग्ध आतंकी कुछ समय से यहां शरण लिए हुए थे। वे जंगल में लंबे समय तक ठहरने की तैयारी कर रहे थे। सेना, पुलिस, पैरा कमांडो, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। लेकिन अभी ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपे हैं। उनकी तलाश में ड्रोन, अत्याधुनिक निगरानी उपकरण, खोजी कुत्तों और हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों की निरंतर हवाई निगरानी की जा रही है।

आतंकियों के संभावित ठिकानों को निशाना बनाते हुए सेना की ओर से बीच-बीच में गोलाबारी की जा रही है। इसके अलावा, मल्टीपल ग्रेनेड लांचरों के माध्यम से भी संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश जारी है।

पूरा प्रयास है कि आतंकियों को जंगल से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया जाए। एजेंसियों के अनुसार अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकियों का पता नहीं लगा लिया जाता। डोरिमल-गंभीर मुगला क्षेत्र घने जंगलों, गहरी खाइयों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। इस कारण तलाशी अभियान में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘दुनिया देख रही लिव-इन का कड़वा सच’:मोहन भागवत बोले- विवाह ही सिखाता है जिम्मेदारी, Lgbtq पर भी रखी राय – Mohan Bhagwat On Marriage Discipline Live In Relationship Gen Z Hyderabad Lgbtq

‘अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़’:टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, Cm योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Amit-shah-yogi-adityanath-welcome-nandan-nilekani-led-high-powered-task-force-on-exam-reforms

Congress:नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बोली- पीएम मोदी की छवि सुधारने की कवायद – Congress-slams-nandan-nilekani-led-exam-reforms-task-force-calls-it-image-repair-exercise-for-pm-modi

Indian Idol 16 Winner:ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप – Jyotirmoyee Nayak Becomes The Winner Of Indian Idol 16 Tanishq And Manraj Finish As Runners Up

बांग्लादेश:पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के किन आरोपों में होगी जांच? – Bangladesh-former-president-mohammed-shahabuddin-corruption-probe-after-resignation

The Conch Shell Of Lotus Resounded In Datia Basai, Shivraj Sang From The Stage. – Datia News

Leave a Comment