लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऐसे होता है सरकारी पैसा बर्बाद:पूर्वी दिल्ली में वेलकम झील बनी क्रिकेट का मैदान, अब लोग लगाते हैं चौके-छक्के – This Is How Government Money Is Wasted: Welcome Lake In East Delhi Becomes A Cricket Ground

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यमुनापार स्थित वेलकम झील, जो कभी इलाके की पहचान हुआ करती थी, आज बदहाली की तस्वीर बन गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद झील में पानी नहीं है और पूरा क्षेत्र सूखकर मैदान में तब्दील हो चुका है। करीब 32 एकड़ में फैला झील क्षेत्र पूरी तरह सूख गया है। झील के बीचों-बीच एक छोटा सा गड्ढा बचा है, जिसमें गंदा और बदबूदार पानी जमा है। बाकी हिस्से में स्थानीय लोग क्रिकेट खेलते नजर आए। 

जानकारी के अनुसार झील के पुनर्जीवन का प्रस्ताव करीब 20 साल तक लंबित है। फंड की कमी के चलते काम शुरू नहीं हो सका। बाद में बजट स्वीकृत होने के बावजूद परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई। दिसंबर 2020 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते देरी हुई। इसके बाद भी परियोजना आज तक अधूरी है। एक समय में झील करीब 39 एकड़ क्षेत्र में फैली थी लेकिन अतिक्रमण और लापरवाही से इसका दायरा घटकर 32 एकड़ रह गया है। इसमें भी केवल 14 एकड़ क्षेत्र में ही झील विकसित करने की योजना है।

7 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट बेकार

वर्ष 2014 में झील के पुनर्जीवन के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। योजना के तहत नालों के पानी को साफ कर झील में डालने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) लगाया गया। हालांकि, यह प्लांट पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है। इसके कारण झील में पानी पहुंचाने की व्यवस्था ठप हो गई है।

लोगों ने कहा…

पहले यहां पानी रहता था, लोग घूमने आते थे। अब देखो पूरा मैदान बन गया। इतने पैसे खर्च हुए पर पानी का नाम-निशान नहीं है। 

-किशन

हम तो साल से देख रहे हैं ये झील ऐसे ही सूखी पड़ी है। ज्यादा खराब हालत हो गई है। कोई देखने वाला ही नहीं है। 

-सुंदर पाल

हर साल यही सुनते हैं कि इस बार काम पूरा हो जाएगा। लेकिन हालत तो जस की तस है। अब तो लगने लगा है कि बस बातें ही हो रही हैं।            

-राम निवास 

यहां पानी नहीं है, बदबू आ रही है। ऊपर से लोग बोलते हैं कि यहां लेजर शो होगा, कैफे बनेगा। पहले झील में पानी तो लाओ।

-वसीम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषिकेश:गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट – Rishikesh: The Thrill Of Rafting On The Ganges To Begin Soon

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:उम्मीदवारों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, अब रेजीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार – West Bengal Bypolls Candidates Police Tightens Grip Independent Candidate From Rejinagar Has Been Arrested

‘कर्नाटक सरकार किसानों के साथ’:सीएम शिवकुमार ने किन वादों-फैसलों का जिक्र किया, कस्तूरीरंगन रिपोर्ट में क्या? – Karnataka Kasturirangan Report Farmers Shivakumar

आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या:माता-पिता ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज – Iit Bombay Student Suicide: Parents Allege Caste Discrimination, Case Filed Under Sc/st Act

महंगाई पर अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला:भारत पर क्या असर पड़ेगा? अब अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा – Us Fed Big Inflation Decision What Will Be Impact On India Rbi Faces A Crucial October Test

एआई की रफ्तार धीमी करने का समझौता:चार बड़ी कंपनियों पर अवैध डील का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला? – Ai Slowdown Agreement: Four Major Companies Face Lawsuit Over Alleged Illegal Deal What Is Full Case

Leave a Comment