लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को झटका और राहत एक साथ: ₹50 हुए महंगे प्लान्स, पर फ्री मिलेगा सालाना इंटरनेशनल रोमिंग – Airtel Postpaid Plan Gets ₹50 Costlier, Now Offers Free Annual International Roaming

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ाेतरी की है। साथ ही अपने सब्सक्राइबर्स को बड़ा फायदा देते हुए फ्री एनुअल इंटरनेशनल रोमिंग पैक को भी इन प्लान्स में जोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस प्राइस हाइक और नए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स के बारे में…

Airtel Postpaid Plan Gets ₹50 Costlier, Now Offers Free Annual International Roaming
एयरटेल का नया अपडेट – फोटो : एआई जनरेटेड

भारती एयरटेल अपने पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए नया टैरिफ स्ट्रक्चर लेकर आई है। कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान्स की दरों में 50 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस प्राइस हाइक के साथ ही एयरटेल ने यूजर्स को राहत देते हुए फ्री सालाना इंटरनेशनल रोमिंग (Free Annual International Roaming) ट्रिप की सुविधा को इन प्लान्स का हिस्सा बनाया है।

पीटीआई के अनुसार, ये नए रेट्स और प्लान कल यानी आठ अक्तूबर, 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। इसके साथ ही, मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर अगले ऊंचे प्लान में माइग्रेट या शिफ्ट कर दिया जाएगा।

50 रुपये बढ़ी पोस्टपेड प्लान्स की कीमत

एयरटेल ने अपने मौजूदा पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, नए प्लान 8 अक्तूबर 2026 से लागू होंगे। यानी ग्राहकों को अब अपने मौजूदा पोस्टपेड प्लान के मुकाबले हर महीने 50 ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने इस कीमत बढ़ोतरी के साथ पोस्टपेड प्लान्स में नए फायदे भी जोड़े हैं।

हर साल मिलेगी एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप

प्राइज हाइक के साथ ही नए पोस्टपेड प्लान्स का सबसे बड़ा बदलाव फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को लेकर हुआ है। एयरटेल के अनुसार, ग्राहक हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान मुफ्त रोमिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। सूत्र के अनुसार, इस फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर की कीमत दो हजार रुपये है। यानी एयरटेल ने 50 रुपये की कीमत बढ़ाने के साथ ऐसा बेनिफिट जोड़ा है, जिसकी कीमत कंपनी के सूत्र के मुताबिक दो हजार है।

रोमिंग पैक में क्या-क्या मिलेगा?

फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक में ग्राहकों को पांच दिनों के लिए 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस, फ्री इनकमिंग एसएमएस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस पैक की वैधता 5 दिन होगी।

खास बात यह है कि ग्राहक इसे अपनी सुविधा के अनुसार एक्टिवेट कर सकते हैं। यानी विदेश यात्रा से पहले इसे तुरंत एक्टिवेट करना जरूरी नहीं होगा। ग्राहक अपनी ट्रिप के दौरान अपनी पसंद के समय पैक शुरू कर सकते हैं।

फैमिली प्लान में हर सदस्य को मिलेगा फायदा

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, फैमिली प्लान में शामिल हर सदस्य फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट के लिए पात्र होगा। इसका मतलब है कि परिवार के अलग-अलग सदस्यों को इस सुविधा का फायदा उनके संबंधित कनेक्शन पर मिल सकेगा।

मौजूदा ग्राहकों के लिए क्या बदल सकता है?

नए प्लान लागू होने के बाद मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के अंदर अगले ऊंचे प्लान में शिफ्ट किया जाएगा। यानी मौजूदा ग्राहकों के लिए सिर्फ नई कीमत लागू नहीं होगी, बल्कि उन्हें अगले उच्च प्लान पर माइग्रेट किया जाएगा।

नए प्लान में पुराने फायदे भी रहेंगे

  • एयरटेल ने साफ किया है कि इंटरनेशनल रोमिंग को नए फायदे के तौर पर जोड़ने के बावजूद ग्राहकों को पोस्टपेड प्लान के मौजूदा बेनिफिट मिलते रहेंगे। कंपनी ने कहा है कि नए प्लान्स में फास्ट लेन तकनीक, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व फ्रॉड लिंक से नेटवर्क-लेवल सुरक्षा जैसे फायदे जारी रहेंगे। इस तरह एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग को मौजूदा पोस्टपेड सुविधाओं के ऊपर एक अतिरिक्त लाभ के तौर पर जोड़ा है।
  • बता दें कि एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान्स में Fast Lane तकनीक भी शामिल है। कंपनी इसे बेहतर नेटवर्क एक्सपीरियंस से जोड़ती है। इसके साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा मिलता रहेगा। वहीं, स्पैम और फ्रॉड लिंक से बचाने के लिए नेटवर्क-लेवल सुरक्षा भी प्लान का हिस्सा है। यानी Airtel अपने पोस्टपेड प्लान को सिर्फ मोबाइल डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं रख रहा है, बल्कि नेटवर्क क्वालिटी और डिजिटल सुरक्षा को भी इसका हिस्सा बनाया गया है।

इंटरटेनमेंट का भी मिलेगा फायदा

एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब का भी जिक्र किया है। इसके जरिए ग्राहकों को कई तरह के एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन और खास अनुभवों का फायदा मिल सकता है। इनमें कॉमेडी शो, फिल्म प्रीमियर और कॉन्सर्ट जैसे अनुभव शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये सुविधाएं पोस्टपेड ग्राहकों को मिलने वाले अतिरिक्त फायदों का हिस्सा हो सकती है

कब से लागू होंगे नए प्लान?

एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान 8 अक्तूबर 2026 से लागू होंगे। कंपनी ने इन्हें ज्यादा फायदे वाले नए पोस्टपेड प्लान के तौर पर पेश किया है। इस बदलाव के साथ एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग का एक ऐसा फायदा दिया है, जिसकी कीमत कंपनी के सूत्र के मुताबिक दो हजार रुपये है। वहीं, मौजूदा पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे’:एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह? – Ncw Chief Vijaya Rahatkar Women Safety Address Protection Officers National Conference

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप:विराट कोहली की तरफ से आया पहला बयान, प्रेमानंद महाराज पर कही ये बात – Virat Kohli Spokesperson Has Denied The Claims Made By Phalahari Maharaj Dinesh Sharma Saint Premanand Maharaj

केरल हाईकोर्ट:सबरीमाला मंदिर के पुजारी चयन पर कोर्ट का बड़ा आदेश, अयोग्य उम्मीदवार को इंटरव्यू में दी एंट्री – Kerala High Court Order Regarding Sabarimala Temple Priest Selection Ineligible Candidate Allowed Interview

एमपीसी:आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया, जोखिमों पर क्या बोले गवर्नर – Rbi Raises Fy27 Gdp Growth Forecast To 7.1% Amid Global Risks

कृति सेनन:’न्यूज चैनल पर मेरी चोली की चर्चा…’, विज्ञापन विवाद पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात – Kriti Sanon Opens Up About Rakhi Ad Row With Kareena Actress Says My Choli Became Panel Discussion

एसीपी ने की छेड़छाड़?:सीजेपी से जुड़ा है नदीम, प्रदर्शन के दौरान समर्थन में डाला था वीडियो; सनसनीखेज खुलासे – Acp Vivek Commit Molestation Case Nadeem Is Linked To Cjp He Had Posted A Video In Support During The Protest

Leave a Comment