आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और उनमें से कई कलाकार अपनी मेहनत और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना लेते है. इसी बीच एक्टर रजत बेदी का एक बयान इन दिनों खूब सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी वेरा बेदी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. अपनी सुंदरता से पहले ही उन्होंने कई लोगों को दीवाना बना दिया है और अब इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
बॉलीवुड में एंट्री लेंगी वेरा?
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए जब रजत बेदी से उनकी बेटी के डेब्यू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि ‘बेटी अभी पढ़ रही है. वो अभी अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है. तो एक साल और फिर वहां भी थोड़ा धमाका होगा. जिस हिसाब से पब्लिक का प्यार मिल रहा है, मुझे तो लग रहा है कि अगर वो नहीं भी चाहेगी, तो पब्लिक उसे लेकर आ ही जाएगी.’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है और कई फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड है.
करीना कपूर से होती है वेरा की तुलना
अगर रजत बेदी की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार आर्यन खान के पॉपुलर वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था, जिसमें वो जराज सक्सेना के किरदार में नजर आए थे. इस सीरीज की प्रीमियर में रजत अपनी बेटी वेरा के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे थे, जहां उनकी खूबसूरत नीली आंखों ने खूब चर्चा बटोरी थी. वेरा की उम्र अभी 19 है और अभी वो पढ़ाई कर रही है. वो हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है. साथ ही कई लोग उनकी तुलना पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर से करते है, जिससे पता चलता है कि लोग उन्हें अभी से ही पसंद करने लगे है.


