IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से बुरी तरह हराया. इसके बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति को बनाए रखने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया. इस मैच में पंत की बल्लेबाजी नहीं आ सकी टीम, टीम ने 20 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था.
IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया, “लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है.” पंत पर 12 लाख का जुर्माना लगा.
स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “क्योंकि IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस संस्करण का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”
यह भी पढ़ें- RCB-GT के 99%, CSK के रह गए 17%, देखें सभी 8 टीमों के प्लेऑफ में जाने के चांस कितने प्रतिशत
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे. संजू सैमसन 20 और ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे, उर्विल पटेल भी सिर्फ 6 रन बना पाए. चौथे नंबर पर आए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में शिवम् दुबे ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर स्कोर को 187 तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें- ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव
मिचेल मार्श बने POTM
लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर शानदार लखनऊ को शुरुआत दिलाई. मार्श ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 90 रन बनाए. वह रन आउट हो गए. 17वें ओवर की शुरूआती 4 गेंदों में 4 छक्के मारकर निकोलस पूरन ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.


