लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऋतिक रोशन ही नहीं, इन 10 बॉलीवुड सितारों से भी भिड़ चुकी हैं कंगना रनौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कंगना रनौत का सबसे ज्यादा विवाद करण जौहर के साथ देखने को मिला. साल 2017 में 'कॉफी विद करण' शो में कंगना ने करण को 'नेपोटिज्म का झंडाबरदार' कहा था. इसके बाद दोनों के बीच कई बार बयानबाजी हुई.

कंगना रनौत का सबसे ज्यादा विवाद करण जौहर के साथ देखने को मिला. साल 2017 में ‘कॉफी विद करण’ शो में कंगना ने करण को ‘नेपोटिज्म का झंडाबरदार’ कहा था. इसके बाद दोनों के बीच कई बार बयानबाजी हुई.

कंगना रनौत कई बार आलिया भट्ट पर नेपोटिज्म का फायदा उठाने का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने आलिया की फिल्मों, उनके करियर और कई मुद्दों पर उनकी चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए. कंगना ने ये भी कहा था कि आलिया ने उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' को नजरअंदाज किया. हालांकि, आलिया ने ज्यादातर मामलों में इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

कंगना रनौत कई बार आलिया भट्ट पर नेपोटिज्म का फायदा उठाने का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने आलिया की फिल्मों, उनके करियर और कई मुद्दों पर उनकी चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए. कंगना ने ये भी कहा था कि आलिया ने उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को नजरअंदाज किया. हालांकि, आलिया ने ज्यादातर मामलों में इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच भी कई बार झगड़े देखने को मिले. कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' और अपनी 'सस्ती कॉपी' तक कहा था. वहीं तापसी ने इन बातों का ज्यादा जवाब नहीं दिया और कहा कि वो किसी भी लड़ाई नहीं पड़ना चाहतीं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत और नेपोटिज्म पर हुई बहस के दौरान भी कंगना ने तापसी पर बॉलीवुड के बड़े लोगों का साथ देने का आरोप लगाया था.

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच भी कई बार झगड़े देखने को मिले. कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ और अपनी ‘सस्ती कॉपी’ तक कहा था. वहीं तापसी ने इन बातों का ज्यादा जवाब नहीं दिया और कहा कि वो किसी भी लड़ाई नहीं पड़ना चाहतीं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत और नेपोटिज्म पर हुई बहस के दौरान भी कंगना ने तापसी पर बॉलीवुड के बड़े लोगों का साथ देने का आरोप लगाया था.

कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच भी कई बार सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिली. दोनों अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक-दूसरे से असहमत रहे. कंगना ने कई बार स्वरा के बयानों और विचारों की आलोचना की, जबकि स्वरा ने भी कंगना की टिप्पणियों पर सवाल उठाए.

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच भी कई बार बयानबाजी देखने को मिली. कंगना ने पहले अवॉर्ड शोज को लेकर दीपिका पर निशाना साधा, फिर उन्हें डिप्रेशन के मुद्दे पर भी घेरा. उन्होंने दीपिका पर उनके फैशन और फिल्मों की नकल करने का आरोप भी लगाया. साल 2020 में दीपिका के जेएनयू दौरे के बाद कंगना ने उनकी खुलकर आलोचना की, जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद और बढ़ गए.

कंगना रनौत कई बार रणबीर कपूर पर भी निशाना साध चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद रणबीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखते. कंगना ने उनकी फिल्म 'एनिमल' की भी आलोचना की थी. हाल ही में उन्होंने 'रामायण' को लेकर भी बिना नाम लिए फिल्म की कास्टिंग और कुछ क्रिएटिव फैसलों पर सवाल उठाए.

कंगना रनौत कई बार रणबीर कपूर पर भी निशाना साध चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद रणबीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखते. कंगना ने उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की भी आलोचना की थी. हाल ही में उन्होंने ‘रामायण’ को लेकर भी बिना नाम लिए फिल्म की कास्टिंग और कुछ क्रिएटिव फैसलों पर सवाल उठाए.

कंगना रनौत और गीतकार-लेखक जावेद अख्तर का विवाद भी ऋतिक रोशन मामले के दौरान सामने आया. कंगना का आरोप था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर ऋतिक रोशन से माफी मांगने का दबाव बनाया था. हालांकि, जावेद अख्तर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

कंगना रनौत और विक्रांत मैसी के बीच भी सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला. साल 2024 में विक्रांत ने कंगना की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें 'राइट विंग आइकन' कहा था. इसके जवाब में कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें 'कॉकरोच' कह दिया और बॉलीवुड के माहौल पर भी निशाना साधा. हालांकि, विक्रांत ने इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया.

कंगना रनौत और विक्रांत मैसी के बीच भी सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला. साल 2024 में विक्रांत ने कंगना की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें ‘राइट विंग आइकन’ कहा था. इसके जवाब में कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें ‘कॉकरोच’ कह दिया और बॉलीवुड के माहौल पर भी निशाना साधा. हालांकि, विक्रांत ने इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया.

कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का रिश्ता टूटने के बाद दोनों के बीच विवाद काफी चर्चा में रहा. साल 2016 में अध्ययन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा और यहां तक कि कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया. हालांकि, कंगना ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया.

कंगना रनौत और फिल्ममेकर महेश भट्ट के बीच भी लंबे समय से विवाद रहा है. कंगना ने कई बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म और  मूवी माफिया पर निशाना साधते हुए महेश भट्ट का नाम लिया. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि एक फिल्म करने से इनकार करने पर महेश भट्ट ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. हालांकि, महेश भट्ट ने इन आरोपों से इनकार किया.

Published at : 04 Aug 2026 05:45 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment