लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान पर हमले का समय तय:ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक; होर्मुज को लेकर अमेरिकी धमकी से बढ़ा वैश्विक तनाव – ‘tuesday, 8:00 P.m. Eastern Time’: Trump Extends Deadline After ‘open The Strait’ Warning To Iran

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मंगलवार रात 8 बजे- ईरान पर हमले का समय तय

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!’

इससे पहले उन्होंने कड़ी भाषा में चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान में पावर प्लांट और पुल सब कुछ निशाने पर होगा।’

पहले ट्रंप ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

बता दें कि, ट्रंप पहले भी ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके थे, लेकिन बाद में इस समय-सीमा को कई बार बढ़ाया गया। अब इसे बढ़ाकर 8 अप्रैल की रात तक कर दिया गया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि समझौते की संभावना अभी भी है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो वे ‘सब कुछ खत्म कर देंगे।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के आम लोग अपनी सरकार से खुश नहीं हैं और वे अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन कर सकते हैं।

ईरान-अमेरिका में समझौता न होने पर बढ़ सकता है हमला

इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का एक बड़ा पुल हमला कर गिरा दिया गया है और चेतावनी दी थी कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो और भी बड़े हमले हो सकते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ बातचीत की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी ओर सख्त बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई की आशंका भी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ दिन इस पूरे मामले में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरेली में तीन युवक नदी में बहे:तलाश में जुटी एसडीआरएफ समेत कई टीमें, देर रात निकाली गई बाइक – Three Youths Swept Away In River Sdrf Team Engaged In Search Operation In Bareilly

दिल्ली में इमारत गिरी:किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार – Delhi Building Collapse Pg Runs In Cramped Lanes Rent High As Society

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

सावधान:घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल – 4 Common Household Items You Should Check For Expiry Before Using Utility News In Hindi

तमिलनाडु:1,020 करोड़ के घोटाले में घिरे पूर्व मंत्री केएन नेहरू पर एफआईआर, पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप – Tamil Nadu Fir Against Former Minister Kn Nehru ₹1,020 Crore Scam; Accused Extortion Name Of Party Funds.

यूपी:गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी – Lpg Update: Services May Be Suspended For Consumers Without E-kyc

Leave a Comment