बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वो दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर बेस्ड है.
‘ईथा’ में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार
ये कहानी 1940 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक के उनके सफर को दिखाएगी, जिसमें उनकी सफलता और संघर्ष दोनों को बखूबी पेश किया जाएगा. फिल्म का पहला टीजर आज, 19 जून को ‘कॉकटेल 2’ के साथ थिएटर्स में एक्सक्लूसिव तौर पर दिखाया गया. जैसे ही फिल्म का शो शुरू हुआ, दर्शकों को श्रद्धा कपूर की एक हैरान कर देने वाली झलक देखने को मिली, जहां वो लावणी डांसर के रूप में नजर आईं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
ईथा का टीजर मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन के को दिखाता है. श्रद्धा कपूर पहले ही फ्रेम से इस किरदार में पूरी तरह ढलती नजर आती हैं और विठाबाई की ताकत व जज़्बे को बखूबी पेश कर रही हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की क्या होगी कहानी? राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा
टीजर में दिखाया गया है कि विठाबाई प्रेग्नेंट होने के बावजूद मंच पर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं. कहानी में एक भावुक मोड़ तब आता है जब परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें एहसास होता है कि वो जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं. शो छोड़ने के बजाय वो मजबूती से बैकस्टेज जाती हैं, जहां वो बच्चे को जन्म देती हैं. इसके बाद साहस और हिम्मत दिखाते हुए विठाबाई पत्थर से नाल काटकर फिर से मंच पर लौट आती हैं और अपनी परफॉर्मेंस पूरी करती हैं. उनका ये जज़्बा देख दर्शकों हैरान रह गए हैं.
Teaser of #Eetha @ShraddhaKapoor is back with bang 💥 #ShraddhaKapoor pic.twitter.com/CSS2CAAgMp
— heyitsme____ (@wbu_g_) June 19, 2026
फैंस ने बांधे तारीफो के पुल
जैसे ही श्रद्धा कपूर का पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस उनकी तारीफ करने लगे. एक फैन ने लिखा, ‘गूजबंप्स आ गए’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘लेडी सुपरस्टार वापस आ गई’. वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘क्या शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और एक्टिंग है. सच में, श्रद्धा कपूर ने कमाल कर दिया.’ हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ये फर्स्ट लुक टीजर ऑफिशियली सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ेंः बंपर ओपनिंग करेगी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’? एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- कलेक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं. श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था. अब दर्शक उन्हें इस रुप में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.


