लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 में पंजाब किंग्स कमाल का प्रदर्शन कर रही है. अब तक पंजाब ही एकमात्र टीम है, जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान पंजाब किंग्स ने बीते गुरुवार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी वानखेड़े मैदान पर अपनी पहली IPL फिफ्टी लगाई. अपनी टीम के प्रदर्शन से प्रीति जिंटा बहुत गदगद महसूस कर रही हैं. 

प्रीति जिंटा ने मनाई खुशी

पंजाब किंग्स की बंपर जीत के कुछ देर बाद प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की. उन्होंने की सारी तस्वीरें साझा कीं और बैकग्राउंड में टीवी पर पंजाब बनाम मुंबई मैच का लाइव टेलीकास्ट आ रहा था.

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पंजाब किंग्स को इस जीत के लिए बहुत बधाई. प्रभसिमरन सिंह ने बहुत परिपक्वता दिखाई और अर्शदीप सिंह तो कमाल हैं. हमारे सरपंच साहब श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की लीडरशिप में कमाल का टीम वर्क देखने को मिला. वो कैच बड़ा ही शानदार था, मैंने इससे बेहतर कैच नहीं देखा. मैं खुशी से झूम रही हूं.”

IPL मैचों में क्यों नहीं आ रहीं प्रीति जिंटा?

आमतौर पर जब भी पंजाब किंग्स का मैच होता है, तब प्रीति जिंटा अपनी टीम को चीयर करने मैदान में पहुंचती हैं. उन्हें 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में मैदान में देखा गया था, लेकिन उसके बाद दिखाई नहीं दी हैं.

प्रीति जिंटा संभवतः अभी USA में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जो हालिया तस्वीर साझा की हैं, उनमें टीवी ब्रॉडकास्टर ‘Willow TV’ है, जो अमेरिका में IPL का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है. प्रीति लॉस एंजेलिस, कैलिफॉर्निया से आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठा रही हैं, क्योंकि उनका घर वहीं स्थित है.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर ने मुंबई का नाम लेकर लिखा 5 शब्दों को ऐसा मैसेज, चिढ जाएंगे MI फैंस



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment