लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस एक गलती की वजह से हारी मुंबई, कप्तान हार्दिक ने बताया; जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच भी हार गई है. राजस्थान रॉयल्स ने उसे 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम पिछले 3 सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकामयाब रही. राजस्थान के खिलाफ हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों को हार का जिम्मेदार ठहराया.

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हार्दिक ने कहा कि आखिरी 5 ओवरों में उनकी टीम के गेंदबाजों ने 73 रन लुटा दिए, जिसने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया. कप्तान हार्दिक ने माना कि 206 का टारगेट चेज किया जा सकता था, लेकिन बल्लेबाजी में हुई गलतियां MI की टीम को भारी पड़ीं.

गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा

राजस्थान के खिलाफ हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा – हमने गेंदबाजी में शायद 10-15 रन ज्यादा लुटा दिए. डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. अगर आप आखिरी पांच ओवरों में 1-2 बाउंड्री रोक पाते हैं तो सामने वाली टीम 12-15 रन कम बना पाएगी. हम ऐसा नहीं कर पाए और आखिरी 5 ओवरों में 73 रन लुटाना भी हमारे लिए नुकसानदेह साबित हुआ.

यह कहना भी गलत नहीं कि जोफ्रा आर्चर की 15 गेंदों में 32 रन की पारी, मुंबई के बल्लेबाजों पर भारी पड़ी. इस छोटी सी पारी में आर्चर ने 3 छक्के लगाए थे. वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 11 गेंद में 19 रन बनाए थे.

बैटिंग में भी हुई गलती

हार्दिक ने माना कि 206 का लक्ष्य ऐसा नहीं था जिसे चेज करना असंभव हो. उन्होंने कहा – इस स्कोर को चेज किया जा सकता था, लेकिन हमने पावरप्ले में कई सारे विकेट खो दिए. मैं जब बैटिंग करने गया तो गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आ रही थी. हमें सिर्फ वहां टिके रहकर बढ़िया शॉट्स खेलने की जरूरत थी.

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट में मुंबई की टीम 14 मैच खेलकर केवल चार जीत दर्ज कर सकी. बता दें कि मुंबई 2020 के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी है. उसका छठी ट्रॉफी का इंतजार 6 साल से चला आ रहा है.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर

रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment