लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस्लामाबाद वार्ता:ईरान के राष्ट्रपति की दो टूक- बहादुरी से बातचीत करेंगे, राष्ट्रीय हित से समझौता मंजूर नहीं – Iranian President Pezeshkian Vows To Negotiate Bravely In Pakistan, Prioritises National Interests

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से वार्ता के लिए इस समय पाकिस्तान में मौजूद है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसी के अनुसार वार्ता करेगा। 

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने क्या कहा?

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा किया। इसमें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बयान था। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल पूरी निष्ठा के साथ देश के हितों की रक्षा करेगा। साथ ही बहादुरी से बातचीत करेगा। दूतावास ने यह भी कहा कि सरकार लगातार जनता की सेवा में लगी रहेगी। बातचीत का नतीजा कुछ भी हो, काम नहीं रुकेगा। सरकार हर हाल में जनता के साथ खड़ी रहेगी।

पेजेशकियन ने पाकिस्तान में जारी वार्ता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिनिधि पूरी मजबूती से अपने हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम साहस के साथ बातचीत करेगी। उन्होंने अपने संदेश में फिर दोहराया कि सरकार की प्राथमिकता जनता है। बातचीत का असर चाहे जैसा हो, देश के अंदर स्थिरता बनाए रखी जाएगी। जनता की सेवा एक पल के लिए भी नहीं रुकेगी।

 

औपचारिक बातचीत से पहले ईरानी टीम ने की रणनीतिक बैठक

इसी बीच, इस्लामाबाद में अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय संघर्षविराम वार्ता शुरू हो गई है। यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह सबसे उच्च स्तर की बातचीत है। औपचारिक बातचीत से पहले ईरानी टीम ने पाकिस्तान में एक रणनीतिक बैठक की। इसमें आगे की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने की शहबाज शरीफ से मुलाकात

इससे पहले, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। वहीं, ईरान के संसद अध्यक्ष और विदेश मंत्री ने भी पाकिस्तानी नेतृत्व से बातचीत की। इस्लामाबाद का सेरेना होटल इस कूटनीतिक गतिविधि का केंद्र बना हुआ है। यहां दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। होटल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। अंदर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।

जेडी वेंस कर रहे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जरेड कुशनर भी मौजूद हैं। शहबाज शरीफ ने इस बातचीत को बेहद अहम बताया। उन्होंने इसे ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति कहा। ये बातचीत आठ अप्रैल को घोषित संघर्षविराम को स्थिर करने के लिए हो रही है। साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा के भविष्य पर भी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: ‘भारत के लिए शांति जरूरी’: शशि थरूर बोले- ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका अलग

अमेरिका के रुख पर तय करेगा नतीजा: ईरानी उपराष्ट्रपति

हालांकि, समझौते का रास्ता आसान नहीं है। ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने पहले कहा था कि नतीजा अमेरिका के रुख पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी पक्ष सहयोगी रहा तो समझौता संभव है। लेकिन अगर रुख अलग हुआ, तो कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे में ईरान अपनी रक्षा और मजबूत करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे दुनिया को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होना आसान या आएगी मुश्किल?:सरकार और विपक्ष के पास कितना संख्या बल, जानें – Nari Shakti Vandan Bill And Delimitation Bill Nda Vs India Alliance Lok Sabha Power Constitution Amendment

Mamata V Himanta:बंगाल में चढ़ा सियासी पारा; Cm ममता को असम आने का न्योता, हिमंत ने नॉनवेज खाने पर कही ये बात – West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma Vs Cm Mamata Banerjee Regarding Ban Non-vegetarian Food

संसद में संविधान संशोधन पर चर्चा:विधेयकों के पक्ष में तर्क और विपक्ष की आपत्तियां, किसने क्या कहा? यहां जानिए – Lok Sabha Constitution Amendment Women Quota Law And Delimitation Discussion Who Said What Pm Speech Updates

Parliament Live:लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा, विपक्ष खिलाफ; राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश का नामांकन – Parliament Live Updates Delimitation Women Reservation Discussion Pm Says Historic Lok Sabha Rajya Sabha News

संविधान संशोधन पर रार:’कसकर जवाब देंगे’, संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा? – Parliament Session 131st Constitution Amendment Ut Laws Amendment And Delimitation Bill 2026 Who Said What

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बिल एक साथ क्यों?:गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दिया जवाब, विरोध में क्या तर्क? – Women Reservation Along With Delimitation Home Minister Shah Explains In Lok Sabha Know Arguments In Detail

Leave a Comment