लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस्राइली सेना की कार्रवाई:युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर – Israeli Military Action: Attack Khan Younis Amidst Ceasefire Two Fighters, Including Hamas Commander, Killed.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उसने गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में अलग-अलग हमलों में हमास की मिलिट्री विंग के एक कमांडर और ग्रुप की ऑब्जर्वेशन यूनिट के एक लड़ाके को मार गिराया।

बयान में क्या बताया गया है? 

टेलीग्राम पर एक बयान में, आईडीएफ ने कहा कि उसने रविवार को पहले खान यूनिस इलाके में हमला किया। हमास की मिलिट्री विंग के कमांडर मुआद जमाल अबू नुसेरा को मार गिराया। इसमें कहा गया है कि शनिवार को एक अलग हमले में, उसने महमूद इब्राहिम डिब अलयान को मार गिराया, जिसे उसने हमास की ऑब्जर्वेशन यूनिट का लड़ाका बताया।

कौन था अलयान? 

आईडीएफ के अनुसार,अलयान की पहचान हाल ही में ‘येलो लाइन’ इलाके में आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ गतिविधियों को आगे बढ़ाने और हमास की क्षमताओं को बहाल करने के लिए काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर हुई थी। आईडीएफ ने कहा कि यह युद्धविराम समझौते का व्यवस्थित उल्लंघन था।

आईडीएफ ने कहा कि हमलों से पहले नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए गए थे, जिसमें सटीक हथियारों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल शामिल था।आईडीएफ ने आगे कहा कि समझौते के अनुसार दक्षिणी कमान के तहत सैनिक इलाके में तैनात हैं और वे उन खतरों के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे जिन्हें उसने ‘तत्काल खतरे’ बताया है।

आईडीएफ ने क्या आरोप लगाया? 

इससे पहले, आईडीएफ ने कहा कि उसने खान यूनिस इलाके में भी हमला किया और साक्र नबील मूसा कैसी को मार गिराया, जिसे उसने हमास का नुखबा लड़ाका बताया। आईडीएफ ने कहा कि कैसी 7 अक्तूबर के नरसंहार के दौरान इस्राइली इलाके में घुस आया था। इसके साथ ही आरोप लगाया कि वह तुर्की संगठन ‘डेनिज फेनेरी’ का डायरेक्टर भी था, जो खुद को मानवीय सहायता संगठन बताता है। लेकिन असल में हमास लड़ाके संगठन के सीनियर नेताओं और तुर्की नेतृत्व के कुछ लोगों के साथ संबंध रखता है।

आर्थिक मदद करने का करता था काम

आईडीएफ ने आगे आरोप लगाया कैसी, ‘संगठन में अपनी भूमिका के तहत, वह लड़ाके नियमित रूप से कई लड़ाको को काम पर रखने और हमास के लड़ाके को आर्थिक मदद देने का काम करता था। संगठन और उसके वरिष्ठ नेता अपनी गतिविधियों को मानवीय प्रयासों के तौर पर पेश करते हैं, लेकिन असल में वे हमास लड़ाके संगठन की मदद के लिए फंड जुटाने को बढ़ावा देते हैं।’

आईडीएफ ने इस कथित गतिविधि को हमास की सैन्य गतिविधियों में मदद के लिए मानवीय क्षेत्र का गलत इस्तेमाल बताया। आईडीएफ ने कहा कि कैसी ने युद्ध के दौरान उसके सैनिकों और इस्राइली नागरिकों के खिलाफ गतिविधियां तेज की थीं। हमास की क्षमताओं को फिर से बनाने का काम किया था, जिसे उसने युद्धविराम का उल्लंघन बताया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेमी युगल का कत्ल:36 साल का संदीप और 25 की कविता, आठ माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे; इसलिए हुई हत्या – Murder Of A Young Couple From Delhi; Bodies Recovered From A Canal Near Asoda

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार; जानिए पूरा हाल – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले:विजिलेंस के ढांचे में बड़ा बदलाव, 11 पद होंगे खत्म और छह नए पदों का होगा सृजन – Uttarakhand Cabinet Approves Vigilance Department Restructuring 11 Posts To Be Abolished Six New Posts Created

छत्तीसगढ़:कभी नक्सलियों का गढ़ था अबूझमाड़ का यह सुरक्षा कैंप, अब बना आदिवासी छात्रों का हॉस्टल – Chhattisgarh Once Naxal Stronghold Abujhmad Security Camp Transformed Into Tribal Student Hostel

आज का शब्द:प्रहत और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘नर्गिस’ – Aaj Ka Shabd Prahat Suryakant Tripathi Nirala Hindi Kavita Nargis

उत्तराखंड:कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा – Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja Sends Letter To Harish Rawat For Stay Away From Yatra

Leave a Comment