फिल्ममेकर इम्तियाज अली और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एआर रहमान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर परफॉर्म किया। इसी दिन पाकिस्तान के लाहौर से एक फैन ने इम्तियाज अली और एआर रहमान की एक झलक पाने के लिए 20 किलोमीटर का सफर तय किया। दोनों से मिलने के बाद, उसने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
इम्तियाज और ए आर रहमान पहुंचे अटारी बॉर्डर
इम्तियाज और रहमान हाल ही में पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे। ‘जय हो– ए म्यूजिकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ नाम के इस इवेंट में रहमान ने बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में भारत से तो काफी भीड़ जुटी ही, साथ ही पाकिस्तान से भी फैंस आए। ऐसे ही एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Saad Sheikh (@thesaadsheikh)