लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इमैनुअल मैक्रों के कॉम्पटीटर से इटली की राजकुमारी को हुआ प्यार, साथ छुट्टियां मनाते तस्वीरें आईं सामने

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इटली की राजकुमारी मारिया कैरोलिना की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. उनका नाम फ्रांस के राजनेता जॉर्डन बार्डेला के साथ जोड़ा जा रहा है. सेलिब्रिटी मैग्जीन पैरिस मैच में दोनों की नजदीकियों की खबर छपी है. इतना ही नहीं साथ हॉलीडे मनाते हुए दोनों की तस्वीरें भी छापी गई हैं. 30 साल के जॉर्डन बार्डेला रेसेंबलमेंट नेशनल (RN) पार्टी के प्रमुख हैं और उन्हें फ्रांस के अगले राष्ट्रपति का मजबूत उम्मीदवार भी माना जा रहा है.

पैरिस मैच ने इस हफ्ते की मैग्जीन के फ्रंट पेज पर मारिया कौरोलिना और जॉर्डन बार्डेला की कोर्सिका में साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें छापी हैं और इसका टाइटल है- वह सुखद पल जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. दोनों की अफेयर की खबरें काफी पहले से ही सुर्खियों में थीं, लेकिन अब ये तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें पुख्ता हो गई हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का फैसला कर लिया है. उधर, फ्रांस के कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि जॉर्डन को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्लेरिटी रखनी चाहिए.

जनवरी में भी दोनों को पैरिस में साथ देखा गया था और वहीं से दोनों के लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा शुरू हुई थी. दोनों यहां न्यूजपेपर Le Figaro की 200वीं शताब्दी पर आयोजित इवेंट में शामिल हुए थे. हालांकि, दोनों ने कभी इस मामले पर बात नहीं की है, जॉर्डन बार्डेला से एक इंटरव्यू में भी जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल टाल दिया और कहा कि अपनी पर्सनल पर बात नहीं करना चाहते.

अगले साल फ्रांस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जॉर्डन बार्डेला की फ्रेंच प्रेजिडेंट के लिए उम्मीदवार होने की पूरी संभावना है. अगर जुलाई में कोर्ट में उनकी पार्टी की नेता मरीन ले पेन उन पर लगे यूरोपीय यूनियन संसदीय फंड का गलत इस्तेमाल के आरोपों में दोषी पाई जाती हैं, तो जॉर्डन ही अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. सर्वे के अनुसार फ्रांस का अगला राष्ट्रपति उनकी पार्टी से हो सकता है क्योंकि दोनों ही उम्मीदवारों के जीतने की प्रबल संभावना है.

मारिया कैरोलिना 22 साल की हैं और वह कास्त्रो के राजा प्रिंस कार्लो की बेटी हैं. वह 19वीं शताब्दी में सिसिली और दक्षिण इटली पर शासन करने वाले बोबोर्न-टू सिसिली शाही घराने के नेतृत्व के लिए दावेदार भी हैं. इटली के एकीकरण के वक्त उनके उत्तराधिकारियों ने अपना सिंहासन खो दिया था.

 

यह भी पढ़ें:-
‘ट्रंप और पुतिन से तंग आ चुका हूं…’ ऊर्जा के बढ़े बिल से परेशान UK पीएम ने निकाली कुछ ऐसे भड़ास

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chinmoy Krishna Das: जमानत मिली, लेकिन राहत नहीं! बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास क्यों जेल में रहेंगे

अब मालामाल होगा पाकिस्तान! हाथ लगा ‘काला सोना’, एक्सपर्ट्स बोले- अब आने वाले है अच्छे दिन

बालेन के आदेश से भारतीय सीमा पर बवाल, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों को लेकर सख्ती से नेपाल में सियासी तूफान

UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2,000,000,000 डॉलर और…

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, सीजफायर तक खोला जलमार्ग; विदेश मंत्री अराघटी ने की घोषणा

होर्मुज तो खुल गया, लेकिन जारी रहेगी US नाकेबंदी, ट्रंप के बयान से मची हलचल, क्या भारतीय जहाजों पर पड़ेगा असर?

Leave a Comment