लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


 इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की  बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत हुई है. यहां तक कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से 265.22 % ज्यादा कमाई की है. धुआंधार कलेक्शन के साथ ही ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं.

‘आवारापन 2’  ने पहले दिन कौन कौन से बनाए रिकॉर्ड

  1. आवारापन 2’  ने 21.50 करोड़ की नेट ओपनिंग के साथ बंटवारा 1947 के 5.50 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है.
  2. इमरान हाशमी की फिल्म ने अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के 19.4 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी मात दे दी है.
  3. ‘आवारापन 2’  ने 21.50 करोड़ की नेट ओपनिंग के साथ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
  4. ‘आवारापन 2’  ने भूल बंगला, धमाल 4, कॉकटेल 2, अल्फा, ओ रोमियो और है जवानी तो इश्क होना है के ओपनिंग डे को भी मात दे दी है.
  5. ‘आवारापन 2’  ने पहले ही दिन अपनी प्रीक्वल ‘आवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है.
  6. ‘आवारापन 2’ ने दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड रोमांटिक ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
  7. ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
  8. ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी की राज 2 ने 10.35 करोड़ और बादशाहो के 12.60 करोड़ के ओपनिंग डे को मात दी है.  

बंटवारा 1947 के बारे में
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, और अली फजल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म विभाजन के दर्द पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. 

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ के बारे में
आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और ये साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है. ‘आवारापन 2’ से एक बार फिर इमरान हाशमी ने शिव पंडित के किरदार में धमाल मचा दिया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी शामिल है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची है और इसका क्लैश सनी देओल की बंटवारा 1947 से हुआ है. 

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवापन 2’ ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment