लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इन 3 लोगों को कभी न दें फ्री में सलाह, हो सकता है नुकसान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के एक महान स्कॉलर, इकोनॉमिस्ट और गाइड के तौर पर जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसी खास बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं. चाणक्य ने अपने जीवन के एक्सपीरियंस और नॉलेज को ‘चाणक्य नीति’ नाम की किताब में समेटकर रखा है. कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति एक सफल, समृद्ध और सुखद जीवन जीना चाहता है, तो उसे चाणक्य नीति में बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिन्हें आपको कभी भी मुफ्त में सलाह नहीं देनी चाहिए. उनके अनुसार, अगर आप इन लोगों को मुफ्त में सलाह देने जाएंगे, तो इससे न सिर्फ आपके समय की बर्बादी होगी, बल्कि इसकी वजह से कई बार आपका खुद का नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है. तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर चाणक्य ने किन लोगों से दूरी बनाने और उन्हें ज्ञान न देने की बात कही है.

chanakya niti free advice
chanakya niti free advice

मूर्ख व्यक्ति को समझाना बेकार है

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति स्वभाव से ही मूर्ख होता है और जिसमें नयी चीजें सीखने की इच्छा नहीं होती है, उसे आपको कभी भी कोई भी सलाह नहीं देनी चाहिए. इस तरह के लोगों को चाहे आप कितनी भी अच्छी और सच्ची बात क्यों न समझा लें, ये लोग आपकी बातों का गलत अर्थ ही निकालेंगे. चाणक्य के अनुसार एक मुर्ख व्यक्ति हर समय अपने अहंकार में डूबा हुआ रहता है और उसे यही लगता है कि उसे सबकुछ मालूम है. ऐसे में जब आप उसे एक सही रास्ता दिखाने की कोशिश करते हैं, तो वह आपको ही अपना दुश्मन समझने लग जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार मूर्ख को ज्ञान देना वैसा ही है जैसे भैंस के आगे बीन बजाना. इससे सिर्फ आपका समय और एनर्जी बर्बाद होती है, इसलिए ऐसे लोगों को उनके हाल पर छोड़ देने में ही आपकी समझदारी है.

ये भी पढ़ें: 30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

दुष्ट और बुरे चरित्र वाले लोगों को समझाना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी सोच हमेशा दूसरों को नुकसान पहुंचाने की ही होती है. उनके अनुसार दुष्ट, कपटी या बुरे चरित्र वाले इंसान को कभी भी आपको कोई अच्छी सलाह देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपकी दी हुई अच्छी शिक्षा का इस्तेमाल दूसरों को धोखा देने के लिए या फिर अपने किसी गलत काम को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप इन लोगों को सुधरने की सलाह देंगे, तो ये लोग आपकी बातों को सुनने की जगह पर आपके खिलाफ ही कोई साजिश रच देंगे. चाणक्य के अनुसार एक बुरे इंसान की संगति और उसे सही रास्ते पर ले जाने की कोशिश कई बार आपको ही एक बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार आपको इन लोगों से जितनी हो सके दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

जो व्यक्ति हमेशा दुखी और निगेटिव रहता हो

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है, जो हर समय ही किस्मत का रोना रोते रहते हैं. इन लोगों के पास सबकुछ होने के बावजूद भी ये लोग हर समय निगेटिव चीजों के बारे में सोचते रहते हैं और दूसरों के सामने इसका दुखड़ा गाते रहते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको इन लोगों को भी कभी भी कोई सलाह नहीं देनी चाहिए. उनके अनुसार जो इंसान खुद अंदर से सुधरना या खुश रहना नहीं चाहता, उसे आपकी कोई भी सलाह पॉजिटिव नहीं लगेगी. इस तरह के लोग आपकी बातों में भी कोई न कोई कमी जरूर निकाल लेंगे. ऐसे लोगों के साथ रहने या उन्हें समझाने से उनकी निगेटिव एनर्जी आपके ऊपर भी असर डालने लगती है, जिससे आप खुद भी मेंटली परेशान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment