लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Matheesha Pathirana KKR IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार आलोचनाओं में घिरी है. विशेष रूप से अजिंक्य रहाणे की कप्तानी सवालों के घेरे में है. KKR ने अब तक IPL 2026 में कोई मैच नहीं जीता है, जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है. इन्हीं आलोचनाओं के बीच कोलकाता टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है क्योंकि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना जल्द KKR टीम से जुड़ने वाले हैं.

श्रीलंकाई स्पोर्ट्स मीडिया संस्था ‘स्पोर्ट्स पवेलियन’ के अनुसार मथीशा पाथिराना 18 अप्रैल की शाम या 19 अप्रैल की सुबह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से जुड़ेंगे. याद दिला दें की पाथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान काफ इंजरी (पिंडली में चोट) आई थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेला है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया था कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने वाले खिलाड़ियों को दुनिया की किसी भी फ्रेंचाईजी लीग में खेलना है तो फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल पाएगा. केकेआर के लिए अच्छी खबर यह है कि पाथिराना को एनओसी मिल चुकी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पाथिराना को हरी झंडी दिखा चुका है और करीब 2 सप्ताह पहले ही पाथिराना ने नेट्स में गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया था.

कब खेल पाएंगे पाथिराना?

कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. केकेआर 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो पाथिराना 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलते दिख सकते हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है की पाथिराना वापस मैदान पर कब उतर पाएंगे.

पाथिराना को मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. उन्होंने अब तक अपने 32 मैचों के IPL करियर में 47 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL के सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 44 मैचों में मिली सिर्फ इतनी जीत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment